
फिर ट्रोल्स के निशाने पर ‘द रिबेल किड’, Coachella के लिए रेडी होते समय अपूर्वा ने काटा कलावा, तो नेटिजंस ने लगा दी क्लास
Apoorva Mukhija aka The Rebel Kid: ‘द रिबेल किड’ उर्फ अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर आलोचनाओं का शिकार हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने Coachella के लिए तैयार होते समय एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने अपने हाथ का कलावा काट दिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
'द रिबेल किड' के नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर गलत वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कोचेला फेस्टिवल के लिए तैयार होती दिख रही हैं।
Image: @the.rebel.kid/instagram
इस वीडियो में अपूर्वा मुखीजा फैंस को बता रही हैं कि कोचेला के लिए उन्होंने कैसे अपना आउटफिट तैयार किया था और कैसे रेडी हुईं। हालांकि, अपने लुक को ‘एस्थेटिक’ बनाने के लिए उनसे एक बड़ी ‘गलती’ हो गई।
Image: @the.rebel.kid/instagramAdvertisement
वीडियो में अपूर्वा ने कलाई से कलावा काट दिया। उन्होंने कहा- ‘मुझे पंडित ने बोला था कि आप ये धागा मत काटना। लेकिन, मेरे और मेरे एस्थेटिक कोचेला पिक्चर्स के बीच में अगर कोई आ सकता है तो वो मैं हूं’।
Image: @the.rebel.kid/instagram
अपूर्वा मुखीजा ने आगे ये भी कहा- ‘तो धागा कट गया है, उम्मीद हैं मैं मर ना जाऊं’। अब उनकी ये हरकत सोशल मीडिया पर कई नेटिजंस को रास नहीं आ रही है और वो उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।
Image: @the.rebel.kid/instagramAdvertisement
एक ने लिखा- ‘धागा काटा, अब अगला वीडियो आएगा- मैं कोचेला में हॉस्पिटल कैसे गई’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कोई आउटफिट कलावा काटने के लायक नहीं’। तीसरे ने कमेंट में इसे ‘हिंदू-विरोधी’ बता दिया।
Image: @the.rebel.kid/instagram
सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों का कहना है कि ‘अपूर्वा ने ऐसा ध्यान खींचने के लिए किया’। एक ने लिखा- ‘लिबरल लड़कियों ने हर चीज का मजाक बना रखा है’। लोग अपूर्वा पर खूब भड़क रहे हैं।
Image: @the.rebel.kid/instagram