अपडेटेड 2 March 2026 at 21:03 IST
Sonakshi-Zaheer Holi Prank: होली से पहले जहीर ने किया ऐसा प्रैंक, मारने दौड़ीं सोनाक्षी सिन्हा; देखें VIRAL VIDEO
Zaheer Iqbal Holi Prank With Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक मजेदार होली प्रैंक वीडियो होली से पहले ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Holi Prank Viral Video: रंगों का त्योहार होली हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस साल होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कन्फ्यूजन जरूर है, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने अभी से होली का जश्न शुरू कर दिया है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक मजेदार होली प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
मजेदार प्रैंक का VIDEO हुआ वायरल
सोनाक्षी और जहीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों किसी शूट की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जहीर बड़ी चालाकी से हेलमेट के अंदर रंग भर देते हैं और सोनाक्षी को पहनने के लिए दे देते हैं। सोनाक्षी को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि हेलमेट के अंदर रंग भरा है।
जैसे ही सोनाक्षी हेलमेट पहनती हैं, रंग उनके चेहरे और कपड़ों पर गिर जाता है। यह देखकर वह गुस्से में आ जाती हैं और हाथ में हेलमेट लेकर जहीर के पीछे दौड़ पड़ती हैं। वहीं जहीर स्कूटी पर बैठकर उनसे बचते नजर आते हैं। यह पूरा सीन काफी मजेदार है और लोगों को खूब हंसा रहा है।
सोनाक्षी का मजेदार कैप्शन
वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने मजेदार कैप्शन लिखा, “हमारा रिश्ता आसान नहीं, थोड़ा अव्यवस्थित है… हैप्पी होली।”
उनके इस कैप्शन ने वीडियो को और भी खास बना दिया है।
फैंस ने लुटाया प्यार
इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों मेड फॉर इच अदर हैं।”
दूसरे ने कमेंट किया, “आप दोनों बहुत क्यूट लगते हैं।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “बुरा ना मानो होली है।”
फैंस को सोनाक्षी और जहीर की यह मस्ती और केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।
मस्ती और हंसी से भरा होली सेलिब्रेशन
यह वीडियो साबित करता है कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि हंसी, मस्ती और प्यार का त्योहार भी है। सोनाक्षी और जहीर का यह फनी मोमेंट फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने में पूरी तरह कामयाब रहा है। होली से पहले दोनों का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 21:03 IST