अपडेटेड 11 July 2024 at 23:09 IST
जब भर आईं रेखा की आंखें, हनी सिंह ने दी लाइव परफॉर्मेंस..सोनाक्षी ने शादी से शेयर किए अनसीन मोमेंट्स
Sonakshi Sinha की शेयर किए गए क्लिप में शादी के स्पेशल मोमेंट्स कैद है, जिसमें हंसना, रोना समेत इमोशंस से भरे पल संजोए हुए हैं।
Sonakshi Sinha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। बीते महीने 23 जून को एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सात जन्मों के बंधन में बंध गई। तब से ही दोनों की शादी चारों ओर चर्चाओं में बनी हुई है। इस बीच सोनाक्षी फैंस के साथ अपने शादी के जुड़े खास लम्हें शेयर करती रहती हैं।
अब शादी के लगभग 19-20 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शादी की अनदेखी झलक सामने आई है।
सोनाक्षी ने शेयर किया शादी का वीडियो
लगभग पोने दो मिनट की इस क्लिप में शादी के स्पेशल मोमेंट्स कैद है, जिसमें हंसना, रोना समेत इमोशंस से भरे पल संजोए हुए हैं। दरअसल, सोनाक्षी और उनके पति जहीर ने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस संग वीडियो शेयर की है, जिसमें कभी रेखा इमोशनल होती नजर आईं तो कभी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी और दामाद को आशीर्वाद देते दिखे।
वीडियो में हनी सिंह को अपनी लाइव परफॉर्मेंस से आग लगाते हुए भी देखा जा सकता है। इसके अलावा एक्ट काजोल और अनिल कपूर दुल्हनिया संग सेल्फी लेने में बिजी दिखाई दिए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शेयर की थी खूबसूरत तस्वीरें
इससे पहले सोनाक्षी ने शादी के दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो खुद को पहली बार सिंदूर में देख काफी इमोशनल हो गईं। इसके अलावा उनके शेयर किए गए पोस्ट में लाइफ पार्टनर जहीर संग रोमांटिक पोज, जहीर के शादी के लिए रेडी होते वक्त उनका दरवाजे पर इंतजार करना, जहीर का सोनाक्षी को दुल्हन की तरह तैयार होते देखने वाली फोटोज हैं।
सोनाक्षी को सता रही अपने माता-पिता की याद
इसी से एक दिन पहले ही सोनाक्षी ने अपने मायके को याद कर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। सोनाक्षी ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, उनमें वो अपनी मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ नजर आईं। एक फोटो में वो अपनी मां से गले हुए हैं। दोनों इस दौरान इमोशनल नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में सोनाक्षी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सभी काफी भावुक नजर आ रहे हैं। फोटोज देख ऐसा लग रहा है जैसे कि ये तस्वीरें सोनाक्षी की विदाई की हों। कुल मिलाकर सोनाक्षी की वेडिंग अब तक भी सुर्खियों में बनी हुई है।
बता दें कि सोनाक्षी ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ अपने मुंबई वाले घर में रजिस्टर्ड मैरिज की थीं। दोनों की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। इसके बाद दोनों सिंगापुर हनीमून के लिए गए थे, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया धड़ल्ले से वायरल हुईं।
यह भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: एंटीलिया में कुछ ऐसा पहन पहुंची जान्हवी, दुल्हन छोड़ एक्ट्रेस पर टिकी निगाहें
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 20:56 IST