सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी को सिखाया सबक, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ हुई घटना के बाद एक्ट्रेस ने अपनाया लिया कड़ा रुख
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में पैपराजी के साथ सख्त रुख अपनाते हुए देखा गया है। उनके पैरेंट्स शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ हुई रेस्टोरेंट के बाद घटना के बाद एक्ट्रेस ने सबक सिखाने की कोशिश की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाक्षी पैपराजी को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। आमतौर पर पैपराजी के साथ मस्ती-मजाक करने वाली सोनाक्षी इस बार काफी गंभीर नजर आईं हैं। उन्होंने अपनी कार में बैठने से तब तक साफ मना कर दिया जब तक कि पैपराजी ने तस्वीरें लेना बंद नहीं किया और पीछे नहीं हटे।
क्या है पूरा मामला?
रविवार को सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन और निर्देशक शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने पहुंची थीं। जब वह समारोह खत्म होने के बाद बाहर निकलीं, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और लगातार तस्वीरें खींचने लगे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सोनाक्षी पैपराजी से कहती सुनाई दे रही हैं कि बस, अभी गाड़ी के अंदर नहीं, हो गया, थैंक यू, बाय, गुड नाइट। जब पपराजी इसके बाद भी पीछे नहीं हटे, तो सोनाक्षी ने सख्त लहजे में कहा कि जब तक आप लोग नहीं जाओगे, मैं कार में नहीं बैठूंगी। उनके इस कड़े रुख को देखकर पपराजी ने कैमरे बंद किए और पीछे हट गए।
सोनाक्षी ने ऐसा क्यों किया?
सोनाक्षी की इस नाराजगी के पीछे एक हालिया घटना है। कुछ दिन पहले उनके माता-पिता, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। जब वे बाहर निकलकर कार में बैठने की कोशिश कर रहे थे, तो पैपराजी ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया था और रास्ता नहीं दिया था। माता-पिता के साथ हुई इस परेशानी से माना जा रहा है कि एक्ट्रेस काफी आहत थीं। इसी कारण उन्होंने रिसेप्शन के बाहर पैपराजी को सख्त चेतावनी दी है।
सोनाक्षी सिन्हा का करियर
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'राउडी राठौर', 'लुटेरा' और 'अकीरा' जैसी फिल्मों में काम किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की 'दहाड़' का दूसरा सीजन पाइपलाइन में है। अभिनय के अलावा सोनाक्षी इन दिनों यूट्यूब पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके चैनल पर 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जहां उनके मेकअप और स्किनकेयर वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। इसके साथ ही अपने पति जहीर इकबाल के साथ उनके वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 13 July 2026 at 16:22 IST