अपडेटेड 2 February 2025 at 12:18 IST
Millind Gaba: पिता बनने वाले हैं सिंगर, प्रेग्नेंट हैं पत्नी प्रिया, क्यूट वीडियो के जरिए फैंस को दी गुड न्यूज
Millind Gaba: मशहूर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल (Pria Beniwal) प्रेग्नेंट हैं।
Millind Gaba: मशहूर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जल्द पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल (Pria Beniwal) प्रेग्नेंट हैं। कपल ने एक प्यारे वीडियो के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। मिलिंद और प्रिया ने अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी और शादी के करीब तीन साल बाद कपल ने गुड न्यूज सुनाई है।
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 1 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी पहली गर्भावस्था का ऐलान कर दिया है। फैंस को कपल का प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का तरीका काफी पसंद आ रहा है।
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल बनने वाले हैं पैरेंट्स
वीडियो की शुरुआत होती है एक गाड़ी से जिसके अंदर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल बैठे नजर आ रहे हैं। फिर सिंगर एक बेबी कार सीट निकालते हुए प्रेग्नेंसी की धमाकेदार अनाउंसमेंट कर देते हैं। वीडियो के अंत में लिखा होता है- "हमारे दिल भरे हुए हैं, और जल्द ही हमारे दिल भी भर जाएंगे। 2025।" इसे शेयर करते हुए मिलिंद गाबा ने कैप्शन में लिखा है- “हमारा छोटा चमत्कार आने वाला है। हमेशा के लिए आभारी रहेंगे।”
जैसे ही मिलिंद और प्रिया ने ये वीडियो शेयर किया, तुरंत ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे लगातार कमेंट सेक्शन के जरिए मिलिंद और प्रिया को प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दे रहे हैं। फैंस भी इस गुड न्यूज से फूले नहीं समा रहे हैं। फैंस मिलिंद को पापा बनते देखने का इंतजार नहीं कर सकते।
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की शादी
बिग बॉस ओटीटी फेम मिलिंद गाबा ने अप्रैल 2022 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ सात फेरे लिए थे। ये शादी दिल्ली में हुई थी जिसकी तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई थीं। इस खास मौके पर सिंगर ने गोल्डन शेरवानी पहनी थी जबकि प्रिया भी हैवी लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 February 2025 at 12:18 IST