अपडेटेड 2 January 2026 at 19:39 IST

Shraddha Kapoor: अस्पताल में पिता शक्ति कपूर के साथ दिखीं श्रद्धा कपूर, पैपराजी से की खास अपील, वीडियो हुआ वायरल

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर को अपने पिता और एक्टर शक्ति कपूर के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी से खास अपील करते हुए नजर आई। इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Shraddha Kapoor | Image: instagram

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में अपने पिता और एक्टर शक्ति कपूर के साथ नजर आईं हैं। इस दौरान का दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया है। खास बात यह रही कि इस दौरान श्रद्धा पैपराजी को देखकर काफी नाराज दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह रिकॉर्डिंग न करने का इशारा करती नजर आईं।

पैपराजी पर नाराज हुईं श्रद्धा कपूर

वायरल वीडियो में श्रद्धा कपूर फूलों वाली शर्ट और ढीली पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह अपने 73 साल की उम्र के पिता शक्ति कपूर के साथ अस्पताल से बाहर निकलती दिखीं हैं। वह काफी सतर्कता के साथ अपने पिता को कार तक लेकर जा रही थीं और उन्हें बैठने में मदद कर रहीं थी। जैसे ही एक्ट्रेस की नजर वहां पर मौजूद पैपराजी पर पड़ती हैं, वह अपनी उंगली से ‘नहीं, नहीं’ का इशारा करती हैं। उनका ये इशारा साफ तौर पर वीडियो रिकॉर्ड न करने का था। इस दौरान दोनों ने मास्क पहन रखा था और श्रद्धा के हाव-भाव से उनकी नाराजगी साफ बयां हो रही थी।

 

पिता-बेटी की जोड़ी को देख फैंस हुए चिंतित

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर को अस्पताल में एक साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल करने लगे कि आखिर दोनों वहां किस वजह से पहुंचे थे। हालांकि, अब तक अस्पताल जाने की असली वजह सामने नहीं आई है। फैंस श्रद्धा और उनके पिता की सेहत को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

 

शूटिंग के दौरान घायल हो चुकी हैं श्रद्धा कपूर

बता दें कि बीते दिन श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। नवंबर 2025 में नासिक के पास औंधेवाड़ी में लावणी डांस सीन की शूटिंग के दौरान उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस फिल्म में श्रद्धा, मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं और इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। फैंस से बातचीत के दौरान श्रद्धा कपूर ने अपनी चोट को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह टर्मिनेटर की तरह घूम रही हैं और मांसपेशियों में खिंचाव हो रहा है, जो आराम करने से ठीक हो जाएगा।

श्रद्धा कपूर वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' में देखा गया था। फिलहाल उनकी आने वाली फिल्म 'ईथा' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 28 साल बाद लौटा बॉर्डर का इमोशनल गाना ‘घर कब आओगे’, फैंस हो रहे भावुक

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 19:39 IST