अपडेटेड 14 December 2025 at 23:32 IST
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के 'बैस्टियन' पब में बिल को लेकर हंगामा, CCTV वीडियो वायरल
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के पब बैस्टियन में बिल को लेकर हंगामा हो गया है। इस घटना के दौरान का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।
Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बन रहती हैं। अब बेंगलुरु के हाई-प्रोफाइल रेस्टोरेंट 'बैस्टियन' में देर रात बिलिंग को लेकर हुआ विवाद चर्चा का विषय बन गया है। 11 दिसंबर की रात की यह घटना उस वक्त चर्चा में आई जब पब के अंदर का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में कुछ लोग पब स्टाफ और मैनेजमेंट के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
CCTV वीडियो में क्या सामने आया?
'बैस्टियन' पब के वायरल हो रहे CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक ग्रुप पब के वर्कर्स के साथ बहस कर रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विवाद बिल भरने को लेकर शुरू हुआ था, जो कुछ देर में बढ़ गया। हालांकि पब स्टाफ ने समय रहते दखल देकर हालात को काबू में कर लिया। इस मामले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट सत्य नायडू भी वीडियो में पहचाने गए हैं। इन्हें ग्रुप के लोगों में शामिल बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए पब पहुंचे थे।
सत्य नायडू ने दी सफाई
न्यूज कर्नाटक से बातचीत में सत्य नायडू ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी सामने रखी है। उन्होंने कहा कि बिलिंग करने के दौरान गलतफहमी की वजह से बहस हुई थी। उनके मुताबिक किसी तरह की हाथापाई नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर इस घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
पुलिस जांच जारी
मामले की जांच जारी होने की पुष्टि करते हुए सेंट्रल डिवीजन के डीसीपी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारी के अनुसार अगर कोई अपराधी या गलत हरकत करते हुए कोई सबूत सामने आते हैं तो एफआईआर की जाएगी।
बैस्टियन ब्रांड के बारे में
'बैस्टियन' रेस्टोरेंट ब्रांड को स्टैबलिश साल 2019 में शिल्पा शेट्टी और बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और CEO रणजीत बिंद्रा ने की थी। मुंबई में यह रेस्टोरेंट बॉलीवुड स्टार्स की फेवरेट जगह में से एक है। साल 2024 में बैस्टियन ने बेंगलुरु में अपना नया आउटलेट खोला था। आने वाले समय में ब्रांड दिल्ली और गोवा में भी अपने रेस्टोरेंट खोलने का प्लान बना रहा है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 December 2025 at 23:32 IST