अपडेटेड 3 July 2025 at 11:35 IST
शेफाली जरीवाला के प्रेयर मीट में आंसू नहीं रोक पाए पिता, फूट-फूटकर रोए; पराग ने यूं संभाला... भावुक कर देगा VIDEO
Shefali Jariwala Prayer Meet: शेफाली जरीवाला की प्रेयर मीट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस के पिता बुरी तरह से रोते नजर आ रहे हैं। वहीं खुद दर्द में होने के बाद भी पराग त्यागी उन्हें संभालते दिख रहे हैं।
Shefali Jariwala Prayer Meet: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 42 साल की उम्र में उनका यूं अचानक इस दुनिया से चले जाना, उनके परिवार और चाहने वालों के लिए बेहद दर्दनाक है। शेफाली अपने जीवनसाथी पराग त्यागी को अकेला छोड़ गईं। वहीं, अपनी लाडली बेटी को खोने का गम उनके माता-पिता के लिए भी असहनीय बन गया है। उनके पिता,सतीश जरीवाला बेटी के निधन के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं। हाल ही में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान वे फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
27 जून को शेफाली जरीवाला के निधन की चौंकाने वाली खबर आई थी। शुरुआत रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। 28 जून को एक्ट्रेस का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया था।
शेफाली की मौत से पिता का हुआ बुरा हाल
निधन के बाद 2 जुलाई को शेफाली जरीवाला की प्रेयर मीट रखी गई। इस प्रेयर मीट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पिता का हाल देख हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी को खोने का दर्द पिता सतीश जरीवाला की आंखों से झलक आया। प्रेयर मीट में वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं, उनके बगल में शेफाली के पति पराग त्यागी बैठे नजर आ रहे हैं। पराग भले ही खुद दर्द से गुजर रहे हैं। बावजूद इसके वो उस पल अपने इमोशंस को कंट्रोल करते हुए ससुर को संभाल रहे हैं। ये वीडियो सबको भावुक कर रहा है।
शेफाली की मौत की वजह अबतक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में कहा गया कि एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि शेफाली उस दिन घर में पूजा के चलते व्रत पर थी। बावजूद इसके उन्होंने एंटी एजिंग दवाएं ली थी।
शेफाली के साथ आखिरी पलों में क्या हुआ था?
वहीं, शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त पूजा घई ने खुलासा किया कि जिस दिन एक्ट्रेस की मौत हुई, उन्होंने विटामिन C की IV ड्रिप ली थी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बहुत नॉर्मल बात है। हम सभी ये लेते हैं।
एक इंटरव्यू में पूजा ने शेफाली के आखिरी दर्दनाक पलों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह शेफाली ने खाना खाया। उसके बाद अपने पति पराग त्यागी से उनके कुत्ते को नीचे घुमाने को कहा। लेकिन जैसे ही वो नीचे गया, उसे तुरंत ऊपर वापस बुलाया गया। घर की हेल्पर ने उसे कहा, ‘दीदी की तबीयत ठीक नहीं है।’ पराग ने हेल्पर से कुत्ते को वॉक कराने को कहा, जिससे वो ऊपर आ सके। पराग जैसे ही ऊपर गया, उसने देखा कि शेफाली की पल्स तो चल रही थी, लेकिन उसकी आंखें नहीं खुल थी और बॉडी सुन्न पड़ गई थी। तुरंत ही पराग को एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। वो फौरन उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उससे पहले ही शेफाली की मौत हो चुकी थी।
बेटी अडॉप्ट करना चाहती थी शेफाली
शेफाली ने पराग से पहले मीत ब्रदर्स फेम हरमीत सिंह से शादी की थी। हालांकि उनका रिश्ता 5 साल ही चला और 2009 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक्टर पराग त्यागी की एंट्री हुई। 2014 में शेफाली और पराग शादी के बंधन में बंधे। उनका कोई बच्चा नहीं था। हालांकि दोनों एक बेबी गर्ल अडॉप्ट करने का प्लान कर रहे थे, जिसका खुलासा खुद शेफाली ने एक इंटव्यू में किया था। शेफाली का ये सपना अधूरा ही रह गया।
यह भी पढ़ें: जब शेफाली जरीवाला ने की थी बोटॉक्स और फिलर्स पर बात, कहा- अगर अगले जन्म में कॉकरोच पैदा हुए, तो…
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 July 2025 at 11:35 IST