अपडेटेड 14 February 2026 at 19:57 IST
O'Romeo Star Fees: 'ओ रोमियो' के लिए शाहिद-तृप्ति ने वसूले करोड़ों, तो इन सितारों ने फ्री में किया काम
O'Romeo Bollywood Film: ‘ओ रोमियो’ में शाहिद और तृप्ति के अलावा फिल्म में अन्य कई बड़े सितारें भी मौजूद हैं। वहीं यह फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी बल्कि स्टारकास्ट की फीस और फ्री में काम करने वाले सितारों की वजह से भी चर्चा में बनी हुई है।
O’Romeo Star Cast: वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई ओ रोमियो इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने किया है और इसमें लीड रोल में शाहिद कपूर और खूबसूरत एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आ रहे हैं। रोमांस, एक्शन और बदले की कहानी से सजी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की कुछ आपत्तियों और विवादों के कारण फिल्म काफी चर्चा में रही, लेकिन अब थिएटर्स में आते ही इसने फैंस का दिल जीत लिया है। ऐसे में सभी की नजरें स्टारकास्ट की फीस पर भी टिकी हैं। तो चलिए जानते हैं किस कलाकार ने कितनी फीस ली और किसने फ्री में किया काम।
शाहिद कपूर
फिल्म के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर शाहिद कपूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिली है। ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद को बड़ी हिट की तलाश थी और फैंस को उम्मीद है कि ‘ओ रोमियो’ उनके करियर को नई ऊंचाई देगी। इससे पहले विशाल भारद्वाज के साथ उनकी फिल्में ‘कमीने’ और ‘हैदर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं।
तृप्ति डिमरी
शाहिद के अपोजिट पहली बार नजर आ रहीं तृप्ति डिमरी को इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस मिली है। ट्रेलर और फिल्म में उनके इंटेंस रोल की काफी तारीफ हो रही है। उनकी और शाहिद की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी फिल्म में जूली के रोल में नजर आई हैं। शाहिद कपूर के साथ उनका डांस सीक्वेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।
अविनाश तिवारी
फिल्म में विलेन के रोल में दिख रहे अविनाश तिवारी ने अपने किरदार के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनके खतरनाक लुक और दमदार एक्टिंग ने सभी को इंप्रेस किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 7 करोड़ रुपये फीस दी गई है।
तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी
फिल्म की खास बात यह है कि तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी ने इसमें बिना कोई फीस लिए काम किया है। इसका खुलासा खुद विशाल भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में किया। उनके मुताबिक, तमन्ना ने करीब 12 दिन शूट किया, जबकि विक्रांत ने 8-9 दिनों में अपने सीन पूरे किए। मजबूत किरदार और निर्देशक के साथ अच्छे रिश्तों की वजह से दोनों ने फ्री में काम करने का फैसला किया।
स्टारकास्ट से सजी दमदार फिल्म
‘ओ रोमियो’ में शाहिद और तृप्ति के अलावा फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मजबूत कहानी, दमदार एक्टिंग और विशाल भारद्वाज के निर्देशन की वजह से फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ‘ओ रोमियो’ न सिर्फ अपनी कहानी बल्कि स्टारकास्ट की फीस और फ्री में काम करने वाले सितारों की वजह से भी चर्चा में बनी हुई है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 19:57 IST