अपडेटेड 13 February 2026 at 22:47 IST

O'Romeo Censored: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इस सीन को हटाने के बाद दिया A सर्टिफिकेट

Shahid Kapoor Film: फिल्म ‘ओ रोमियो’ अपनी दमदार कहानी, रोमांस और इंटेंस ड्रामा के साथ दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करती है। ऐसे में सेंसर बोर्ड की चली कैंची से फिल्म के बिजनेस पर कितना प्रभाव पड़ता है। यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।

Follow : Google News Icon  
shahid-kapoor-tripti dimri o-romeo-gets-censored-got-a-certificate-cbfc-cuts-violence visual-of-woman-being-slapped-intimate-scenes
ओ रोमियो सेंसर बोर्ड | Image: Social Media

O Romeo Censor Board: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से A सर्टिफिकेट यानि एडल्ट्स ओनली मिला है। शाहिद कपूर के करियर में यह दूसरी फिल्म है जिसे एडल्ट रेटिंग दी गई है। इससे पहले उन्हें यह सर्टिफिकेट फिल्म ‘कबीर सिंह’ के लिए मिला था।

सर्टिफिकेशन से पहले करने पड़े बदलाव

फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने से पहले मेकर्स को कुछ जरूरी बदलाव करने पड़े। CBFC के निर्देश पर कुछ डायलॉग्स में आपत्तिजनक शब्दों को बदला गया और कहीं-कहीं शब्दों को म्यूट किया गया। हालांकि, फिल्म के रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स में किसी तरह की विजुअल कटौती नहीं की गई है।

हिंसक सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

फिल्म में मौजूद कुछ हिंसक दृश्यों पर CBFC ने आपत्ति जताई और उन्हें छोटा करने को कहा गया है। गला काटने वाले सीन को करीब 3 सेकंड कम किया गया। इसके अलावा खून से सने सिर पर वार और महिला के चेहरे पर खून दिखाने वाले शॉट्स को भी कुछ सेकंड ट्रिम किया गया। एक थप्पड़ मारने वाले दृश्य की अवधि भी घटाई गई है।

डिस्क्लेमर से बढ़ा फिल्म का रनटाइम

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एंटी-टोबैको और एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर जोड़ने और ऑन-स्क्रीन चेतावनियों की अवधि बढ़ाने के निर्देश दिए। इन बदलावों के चलते फिल्म की कुल अवधि में 1 मिनट 57 सेकंड की बढ़ोतरी हुई। अब फिल्म की फाइनल लंबाई 2 घंटे 58 मिनट 41 सेकंड हो गई है।

Advertisement

बजट और बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें

‘ओ रोमियो’ का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म को हिट साबित होने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी। राहत की बात यह है कि फिल्म के OTT और सैटेलाइट राइट्स पहले ही बिक चुके हैं, जिससे मेकर्स को लागत का बड़ा हिस्सा पहले ही मिल चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की टक्कर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ से होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाती है या नहीं। ‘ओ रोमियो’ अपनी दमदार कहानी, रोमांस और इंटेंस ड्रामा के साथ दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करती है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: OTT Release February 2026: फरवरी का दूसरे हफ्ते में सस्पेंस और एक्शन का फुल डोज, ओटीटी पर होंगी ये शानदार वेब सीरीज-मूवीज रिलीज; LIST

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 19:03 IST