अपडेटेड 12 February 2026 at 09:22 IST

O'Romeo: इतनी लंबी है शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, मिला A सर्टिफिकेट, इंटिमेट सीन्स में कट नहीं, ‘आइटम’ शब्द की जगह…

Shahid Kapoor film O'Romeo: शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने अभी से सोशल मीडिया पर तगड़ी हाइप बना ली है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है।

Shahid Kapoor film O'Romeo | Image: youtube

Shahid Kapoor film O'Romeo: शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने अभी से सोशल मीडिया पर तगड़ी हाइप बना ली है। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में एक्शन, रोमांस, ड्रामा भरपूर मात्रा में है। इसमें हिट होने लायक सारे गुण हैं। इस बीच, आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में सेंसरशिप का काम भी पूरा हो चुका है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट देने से पहले कई बदलाव करने के लिए कहा था जो मेकर्स ने कर दिए।

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ में हुए कई कट्स

आपको बता दें कि ‘कबीर सिंह’ (2019) के बाद शाहिद कपूर की यह दूसरी 'ए' रेटेड फिल्म है। एडल्ट रेटिंग के बावजूद, CBFC ने ‘ओ रोमियो’ में कई बदलाव करने को कहा था। CBFC की जांच समिति ने ‘ओ रोमियो’ के कई डायलॉग्स में बदलाव करवाए हैं। जैसे 'आइटम' शब्द को 'कुमारी' से बदल दिया गया है। चार अन्य डायलॉग्स में भी शब्द बदले गए हैं। वहीं, एक सीन में एक शब्द को म्यूट कर दिया गया, जबकि दूसरे सीन में एक 'अनुचित' शब्द को हटाने के लिए बोला था।

‘ओ रोमियो’ के इंटिमेट सीन्स में कोई कट नहीं

हालांकि, रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स में कोई कट नहीं किया गया है। पोर्टल ने आगे अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कुछ हिंसक सीन्स को जरूर सेंसर बोर्ड की कैंची का सामना करना पड़ा है। जैसे गला काटने के एक क्लोज-अप सीन को 20% यानी 3 सेकंड कम कर दिया गया। दो शॉट्स में 2 सेकंड का कट लगाया गया जिसमें एक 'खून से लथपथ सिर पर वार' का क्लोज-अप और दूसरा एक ‘महिला के चेहरे पर खून के छींटे पड़ने’ का क्लोज-अप शॉट था। इसके अलावा, 'महिला को थप्पड़ मारने' के सीन को भी 20% यानी 2 सेकंड कम कर दिया गया है।

इसके अलावा, एंटी-तंबाकू और एंटी-स्मोकिंग टिकर भी जोड़े गए और हर डिस्क्लेमर का समय वॉयस ओवर के साथ बढ़ा दिया गया। इससे पूरी फिल्म के रन टाइम में 1 मिनट और 57 सेकंड बढ़ गया है।

अब इन बदलावों के बाद सेंसर बोर्ड ने 11 फरवरी को ‘ओ रोमियो’ को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म की लंबाई 178.41 मिनट है यानि ‘ओ रोमियो’ 2 घंटे, 58 मिनट और 41 सेकंड लंबी है। ये शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की सबसे लंबी फिल्म है।

ये भी पढ़ेंः Toxic Controversy: ग्रैंड रिलीज से पहले कंट्रोवर्सी में फंसी यश की ‘टॉक्सिक’, ‘धार्मिक भावनाएं आहत’ करने का आरोप

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 09:22 IST