अपडेटेड 21 March 2026 at 12:48 IST
गाने की केवल 1 लाइन से इस पंजाबी सिंगर ने हिला डाली म्यूजिक इंडस्ट्री, फैन बोला- अब तो Dhurandhar 2 थिएटर में देखनी पड़ेगी
Dhurandhar 2: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसका एक-एक सीन और डायलॉग्स दर्शकों के बीच जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। फिल्म ने दो दिनों में ही ताबड़तोड़ कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। पहले पार्ट की तरह, ‘धुरंधर 2’ का म्यूजिक एल्बम भी लोगों के दिलों के तार छेड़ने में कामयाब रहा। दोनों पार्ट्स के म्यूजिक का जिम्मा कंपोजर शाश्वत सचदेव ने लिया था और उन्होंने डिलीवर भी किया। हालांकि, एक गाने की खासतौर पर चर्चा हो रही है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसका एक-एक सीन और डायलॉग्स दर्शकों के बीच जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। साथ ही, फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
धुरंधर 2 के गाने जाइए सजना ने जीता दिल
‘धुरंधर 2’ में वैसे तो काफी इमोशनल सॉन्ग है लेकिन जितना इंपैक्ट गाने “जाइए सजना” ने दर्शकों पर किया है, वो बाकी गानों के बसकी नहीं था। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया था जबकि इसे आवाज दो मशहूर पंजाबी सिंगर्स जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने दी है। पूरे गाने में ज्यादातर सिंगिंग जैस्मीन ने की है लेकिन बीच में एक लाइन आती है जिसे सुन दर्शक भावुक हो गए। इस लाइन को सतिंदर सरताज ने गाया है जिसे तो काफी फैंस पहचान ही नहीं पाए।
सतिंदर सरताज का गाना सुनने के लिए देखेंगे ‘धुरंधर 2’
43 साल के सिंगर सतिंदर सरताज म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं। दुनियाभर में उनके कॉन्सर्ट में हजारों लोग शामिल होते हैं। हालांकि, वो पंजाबी गाने ही गाते हैं। ऐसे में जब किसी बॉलीवुड मूवी में फैंस ने उनकी आवाज सुनी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ।
एक फैन ने ये तक लिख दिया- ‘आपकी इतनी सी वॉयस थिएटर में एक्सपीरियंस करने के लिए धुरंधर का 1 टिकट ज्यादा बिकने वाला है (जबकि मेरा कोई प्लान नहीं था देखने का लेकिन अब मैं जाऊंगी)’। वही, दूसरे फैन ने कमेंट किया- ‘सरताज ने एक ही लाइन में खेल खत्म कर दिया’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘इस गाने को सुनकर रोंगटे खड़े हो गए’।
कौन हैं सतिंदर सरताज?
सतिंदर सरताज का पूरा नाम सतिंदर पाल सिंह है। वो एक मशहूर सिंगर, गीतकार और एक्टर हैं। उन्हें अपने गाने "साईं" से फेम मिला था। फिर 2017 में ‘द ब्लैक प्रिंस’ से महाराजा दलीप सिंह के रूप में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। सतिंदर को ‘उडारियां’, ‘इक्को मिक्के', ‘मासूमियत’, ‘सजन राजी’ जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 12:48 IST