फैंस ने आखिरकार ढूंढ ही लिया ‘धुरंधर 2’ और ‘उरी’ के बीच कनेक्शन, इस सीन को देख उड़ जाएंगे होश
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले, ऐसी अफवाहें थीं कि 'उरी' में लीड रोल करने वाले विक्की कौशल को रणवीर सिंह स्टारर में कैमियो करते देखा जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ को रिलीज हुए अभी दो ही दिन हुए हैं कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है। पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था जिसमें रिवील किया गया कि हमजा (रणवीर सिंह) का असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है। आदित्य की पिछली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी एक किरदार का यही नाम था जिसके बाद से ही फैंस ने दोनों फिल्मों में कनेक्शन ढूंढना शुरू कर दिया है।
‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले, ऐसी अफवाहें थीं कि ‘उरी’ में लीड रोल करने वाले विक्की कौशल को ‘धुरंधर 2’ में कैमियो करते देखा जाएगा। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों फिल्मों को जोड़ने वाली कड़ी विक्की नहीं, बल्कि ‘धुरंधर’ का कोई और किरदार है।
‘धुरंधर 2’ और ‘उरी’ का कनेक्शन आया सामने
अगर आपने ‘धुरंधर द रिवेंज’ देखी है तो आपको याद होगा कि फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज रणवीर सिंह या अर्जुन रामपाल नहीं, बल्कि एक्टर राकेश बेदी निकले। फिल्म में सनकी पाकिस्तानी मंत्री जमील जमाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता असल में एक भारतीय जासूस होते हैं जो हमजा अली मजारी की पाकिस्तान से वापस भारत लौटने में मदद करते हैं। बता दें कि राकेश ने ऐसा ही एक किरदार ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी निभाया था।
जबसे ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई है, सोशल मीडिया पर 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की क्लिप्स भी तेजी से वायरल होने लगीं। उनमें से एक क्लिप ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, ‘उरी' में राकेश बेदी एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि, उस फिल्म में भी उन्हें पाकिस्तान को धोखा देते और भारतीय अधिकारियों को गुप्त रूप से अहम जानकारी देते हुए दिखाया गया था। अब फैंस इन दोनों फिल्मों के बीच का कनेक्शन निकालने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Advertisement
‘धुरंधर 2’ की 200 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ पहले दिन 100 करोड़ तो दूसरे दिन 200 करोड़ के क्लब में एंटर कर चुकी है। दो दिनों के बाद उसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः कौन है Dhurandhar 2 में हमजा का दोस्त पिंडा? फिल्म के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन, रियल लाइफ में दिखते हैं ऐसे