'धुरंधर 2' के 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद सड़क पर उतरीं सारा अर्जुन, आधी रात को 'यालिना' ने जो किया...VIDEO वायरल

Sara Arjun Viral Video: फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने आधी रात को सड़क पे उतरकर जश्न मनाया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Sara Arjun | Image: instagram

Sara Arjun Viral Video: 'धुरंधर 2' की ग्रैंड सक्सेस के बीच सारा अर्जुन ने अपनी मौजूदगी आईपीएल 2026 के रोमांच मैच में दर्ज की। उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान शानदार अंदाज में स्पॉट किया गया। वहीं फिल्म के 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद उनसे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टेडियम में सारा अर्जुन का दिखा खास अंदाज

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के दौरान सारा अर्जुन अपने पेरेंट्स के साथ स्पॉट की गईं। इस दौरान उन्होंने नीले कलर की जर्सी पहनी हुई थी और टीम्स को चीयर करती दिखीं। स्टेडियम के बाहर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर किया, जहां एक्ट्रेस ने भी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाने में दिलचस्पी दिखाई। भीड़ के बीच उनके पिता उन्हें सुरक्षित रखते हुए दिखाई दिए।

 

मुंबई इंडियंस की जीत और सेलेब्रिटी चार्म

रविवार का मैच बेहद खास रहा क्योंकि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत हासिल की। केकेआर टीम शाहरुख खान और जूही चावला के स्वामित्व में है, जिससे मैच का ग्लैमर और भी बढ़ गया।

 

'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स सेट कर रही है। 11वें दिन फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में कुल कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1361.95 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, जिससे सारा की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है। इस बड़े मौके की खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ झलक रही थी।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से मशहूर एक्टर की मौत, सिनेमा में शोक
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 08:07 IST