अपडेटेड 16 March 2026 at 13:02 IST

Monalisa Marriage: मोनालिसा के परिजनों से मिले सनोज मिश्रा, शादी को बताया ‘PFI की साजिश’, एमपी CM मोहन यादव से करेंगे मुलाकात

Monalisa Marriage: सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से मोनालिसा भोसले फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही थीं। इस शादी से सनोज का दिल टूट गया जिनका कहना है कि ‘मोनालिसा को फंसाया गया है’।

Sanoj Mishra meets Monalisa's family | Image: instagram

Monalisa Marriage: महाकुंभ में माला बेचते हुए रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर विवादों में आ गई हैं। उन्होंने केरल में फरमान खान से शादी रचा ली है जिनसे वो कुछ ही समय पहले मिली थीं। अब मोनालिसा को फिल्मों में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को ‘लव जिहाद’ करार दिया है।

सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से मोनालिसा भोसले फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही थीं। इस शादी से सनोज का दिल टूट गया है जिनका कहना है कि ‘मोनालिसा को फंसाया गया है’। उन्होंने इसे ‘PFI की साजिश’ करारते हुए रविवार को मोनालिसा के परिजनों से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में मुलाकात की।

मोनालिसा के परिजनों से मिले सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के परिवारवालों से मुलाकात करने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘ये कोई सिंपल सी लव मैरिज नहीं है। मोनालिसा के परिजनों को लगता है कि उनकी बेटी को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है’। डायरेक्टर ने कहा कि ‘कुछ संगठन बेरोजगार युवाओं को हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए पैसे देते हैं ताकि सनातन धर्म को बदनाम किया जा सके’।

सीएम मोहन यादव से मुलाकात करेंगे सनोज मिश्रा

सनोज ने आगे ये भी कहा कि वो मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से भी इस मुद्दे को लेकर मुलाकात करना चाहते हैं। इस दौरान, मोनालिसा का परिवार भी मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि वो 'द डायरी ऑफ मणिपुर' नाम की एक फिल्म बना रहे थे जो धर्मांतरण पर आधारित है। सनोज ने कहा कि ‘इसी वजह से उन्हें और उनकी विचारधारा को निशाना बनाया गया और मोनालिसा को फंसाया और बरगलाया गया है’।

नाबालिग हैं मोनालिसा?

इससे पहले सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया कि “PFI और कट्टरपंथी संगठनों ने भोले-भाले बंजारों को धोखा देकर और मोनालिसा को बहकाकर केरल जाकर लव जिहाद किया। उनके पिता का कहना है कि मोनालिसा नाबालिग हैं। फर्जी कागज बनाकर शादी की गई जो कट्टरपंथियों के मजबूत नेटवर्क को साबित करता है”। उन्होंने आगे सीएम मोहन यादव से अपील की कि उनके परिवार के साथ हुए अत्याचार को संज्ञान में लेकर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने का आदेश जारी करें।

ये भी पढ़ेंः Oscars 2026: प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंचीं? रेड कार्पेट से तस्वीरें देख फैंस कन्फ्यूज

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 12:58 IST