Deepika Padukone

अपडेटेड 16 March 2026 at 11:20 IST

Oscars 2026: प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंचीं? रेड कार्पेट से तस्वीरें देख फैंस कन्फ्यूज

Oscars 2026: 98वें एकेडमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में, दीपिका पादुकोण की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऑस्कर अवॉर्ड 2026 में फैंस के चहेते सितारों ने रेड कार्पेट पर तरह-तरह के पोज देकर महफिल लूट ली। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की भी कुछ फोटो वायरल हो रही हैं जिसने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया।

Image: X

camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कार्पेट से दीपिका पादुकोण की कुछ गॉर्जियस तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। 

Image: X

Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन तस्वीरों में ‘पद्मावत’ फेम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रेड कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना है जिसे उन्होंने एक डायमंड रूबी नेकलेस के साथ स्टाइल किया है। 

Image: X

camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुछ तस्वीरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ऑस्कर नॉमिनी एक्ट्रेस एमा स्टोन के साथ भी देखा जा सकता है। फोटोज में दोनों कलाकार आपस में बात करते दिख रहे हैं।

Image: X

Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हालांकि, आपको बता दें कि ये तस्वीरें एकदम फर्जी हैं। दीपिका पादुकोण इस साल ऑस्कर अवॉर्ड का हिस्सा नहीं रहीं। उनकी ये वायरल तस्वीरें AI द्वारा बनाई गई हैं।

Image: X

camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऑस्कर 2026 में भारत की केवल दो शख्सियत को शिरकत करते देखा गया। इनमें प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी का नाम शामिल है। जहां प्रियंका पति निक जोनस संग दिखीं तो ईशा भी पति आनंद पीरामल के साथ पहुंची थीं। 

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 11:20 IST