Khalnayak Returns के बाद आएगा संजय दत्त की इस आइकॉनिक फिल्म का भी सीक्वल, 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद गैंगस्टर के रोल ने बनाया था सुपरस्टार

Sanjay Dutt Vaastav: 'खलनायक' में बल्लू के किरदार के अलावा, अगर कोई अन्य फिल्म जो संजय दत्त के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, तो वो थी 1999 में रिलीज हुई 'वास्तव'।

Sanjay Dutt Vaastav | Image: instagram

Sanjay Dutt Vaastav: संजय दत्त ने 24 अप्रैल को अपनी सबसे आइकॉनिक फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ अनाउंस कर दिया है। इसी के साथ एक्टर ने इंट्रो टीजर और पोस्टर भी शेयर कर दिए हैं। जहां फैंस इसी खबर से खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे थे, वहीं संजय दत्त ने अपनी एक और सुपरहिट फिल्म ‘वास्तव’ का भी पार्ट 2 अनाउंस कर दिया है।

‘खलनायक’ में बल्लू के किरदार के अलावा, अगर कोई अन्य फिल्म जो संजय दत्त के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, तो वो थी 1999 में रिलीज हुई ‘वास्तव’।

‘वास्तव 2’ लेकर आ रहे संजय दत्त 

‘खलनायक रिटर्न्स’ के लॉन्च इवेंट के दौरान, जब मीडिया ने पूछा कि क्या वो ‘खलनायक’ के बाद ‘वास्तव’ (1999) के रघु और ‘मुन्ना भाई’ के मुरली प्रसाद शर्मा का किरदार भी दोहराने वाले हैं, तो ‘धुरंधर’ स्टार ने जवाब में फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया।

संजय दत्त ने कहा- “हम ‘वास्तव 2’ पर काम कर रहे हैं। ‘मुन्ना भाई’ के लिए आपको राजू हिरानी से पूछना होगा। राजू, प्लीज ‘मुन्ना भाई’ को फिर से बना दो!”

‘वास्तव’ में गैंगस्टर के रोल में दिखे थे संजय दत्त 

1999 में आई 'वास्तव: द रियलिटी' का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। ये एक कल्ट क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसमें संजय दत्त ने रघु नाम के एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। बता दें कि लगातार 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद ये संजय की पहली सुपरहिट फिल्म थी जिसने उन्हें पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड दिलाया। ये फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी जिसे गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन से प्रेरित बताया जाता है। हालांकि, महेश मांजरेकर ने 'वास्तव' को केवल एक गैंगस्टर की आत्मकथा बताया था। 26 साल पहले इस फिल्म को करीब सात करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था जिसने उस समय 20 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 

ये भी पढ़ेंः नायक नहीं, खलनायक हूं मैं… 32 साल बाद फिर लौट रहा बल्लू, संजय दत्त ने धमाकेदार अंदाज में किया Khalnayak Returns का ऐलान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 April 2026 at 16:20 IST