Sanjay Dutt Khalnayak Returns

नायक नहीं, खलनायक हूं मैं… 32 साल बाद फिर लौट रहा बल्लू, संजय दत्त ने धमाकेदार अंदाज में किया Khalnayak Returns का ऐलान

Sanjay Dutt Announces Khalnayak Returns: संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी और आइकॉनिक फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल का आखिरकार ऐलान हो गया है। एक्टर ने 'खलनायक रिटर्न्स' की एक झलक भी जारी कर दी है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संजय दत्त की क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ 1993 में रिलीज हुई थी जिसने उनके करियर की पूरी दिशा ही बदल दी। सालों से फैंस उनसे एक ही सवाल करते आ रहे थे… ‘खलनायक’ का पार्ट 2 कब आएगा।

Image: IMDb
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब आखिरकार संजय दत्त ने फैंस की सुन ली है। उन्होंने शुक्रवार को अपने थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स और एस्पेक्ट ग्लोबल के पहले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है जो कुछ और नहीं, बल्कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ है। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसी के साथ संजय दत्त ने मीडिया के सामने ‘खलनायक रिटर्न्स’ का इंट्रो टीजर भी जारी कर दिया जिसे धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के साथ संजय दत्त बल्लू के किरदार से वापसी करने वाले हैं।

Image: instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टीजर में संजय दत्त कहते हैं- ‘बोला था न, 10 अक्टूबर, रात 10 बजे, बल्लू जेल से फुर्र’। फिर वो अपना आइकॉनिक गाना गाते हैं- ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’। फिर संजय का वही अपने सिग्नेचर स्टाइल में चलना।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसे शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ कहानी खत्म नहीं होती, वो दोबारा शुरू होती हैं’। 

Image: instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

संजय दत्त ने थोड़ी देर बाद ‘खलनायक रिटर्न्स’ से अपने दो लुक पोस्टर्स भी साझा कर दिए हैं जिनमें उनका खतरनाक रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है…बिखरे बाल, चेहरे पर खून और हाथ में सिगरेट। 

Image: instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके साथ संजय दत्त कैप्शन में लिखते हैं- ‘हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है’। सुभाष घई द्वारा निर्देशित ‘खलनायक’ में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, राखी गुलजार भी नजर आए थे। 

Image: IMDb
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड