हाथ पकड़कर भीड़ से बचाया...मेधा शंकर नहीं, इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं समय रैना, वायरल हुआ वीडियो

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में मुंबई से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने हर तरफ हलचल मचा दी है। इस वीडियो में समय एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ नजर आ रहे हैं।

samay-raina-spotted-mystery-girl-gets-mobbed-holds-her-hand-in-public-to-feel-her-safely-video-goes-viral | Image: Instagram

शहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के होस्ट समय रैना इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनका कोई विवाद नहीं, बल्कि मुंबई की सड़कों पर दिखा उनका एक अनदेखा अंदाज है। सोशल मीडिया पर समय रैना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे देर रात एक 'मिस्ट्री गर्ल' का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है और हर कोई अब यही पूछ रहा है कि आखिर मास्क के पीछे छिपी यह लड़की कौन है?

भीड़ के बीच मसीहा बने समय रैना

मंगलवार को जब समय रैना मुंबई में एक इवेंट से बाहर निकल रहे थे। जैसे ही वे वेन्यू से बाहर आए, पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस अफरा-तफरी के बीच, समय रैना ने बिना वक्त गंवाए अपने साथ मौजूद मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामा और उन्हें भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित कार तक ले गए। लड़की ने अपना चेहरा मास्क से पूरी तरह ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस प्रोटेक्टिव अंदाज को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या समय को उनका लेडी लव मिल गया है?

मेधा शंकर के साथ भी जुड़ रहा है नाम

यह वायरल वीडियो ऐसे समय पर आया है जब समय रैना का नाम फिल्म ’12वीं फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में कयास लगाए गए थे कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया था, लेकिन कैमरे से बचने के लिए वे अलग-अलग हो गए। इससे पहले अक्टूबर 2025 में दिवाली के दौरान भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि, दोनों ने ही इन अफवाहों पर अब तक चुप्पी साध रखी है। अब फैंस असमंजस में हैं कि समय रैना की जिंदगी में मेधा शंकर हैं या फिर यह नई मिस्ट्री गर्ल?

अदालती कार्रवाई के बाद हुए स्पॉट

दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो उसी दिन सामने आया जब सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को एक बड़ा झटका दिया। मंगलवार को कोर्ट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में अदालत को गुमराह करने के लिए समय रैना पर 3 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोक दिया।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस जे.वी. मोहन की पीठ ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि समय रैना ने अदालत का मजाक बनाया है और अपने वादों का उल्लंघन किया है। दरअसल, शो में दिव्यांगजनों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद कोर्ट ने समय को निर्देश दिया था कि वे दिव्यांगजनों को अपने शो में बुलाएं और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) के मरीजों के लिए फंड जुटाएं।

हालांकि, ‘क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन’ की वकील ने कोर्ट को बताया कि समय ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कोर्ट को बताया कि समय ने अपने हालिया शो में अदालती कार्यवाही का मजाक उड़ाया है। इसके बाद नाराज कोर्ट ने उन्हें दो हफ्ते के भीतर जुर्माना भरने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर जुर्माने की रकम में एक जीरो और बढ़ा दिया जाएगा। एक तरफ जहां समय कानूनी पचड़े में फंसे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ इंटरनेट पर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - डमरू-शंख बजाते-बजाते चली गई जान, मंदिर में श्रद्धालुओं के सामने पुजारी को आया दिल का दौरा-VIDEO 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 15 July 2026 at 11:50 IST