डमरू-शंख बजाते-बजाते चली गई जान, मंदिर में श्रद्धालुओं के सामने पुजारी को आया दिल का दौरा- दर्दनाक VIDEO

रांची से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रातू रोड स्थित एक मंदिर में शाम की आरती के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रोज की तरह मंदिर में भक्त जुटे थे, भजन-कीर्तन चल रहा था और मुख्य पुजारी पूरे भक्ति भाव से भगवान की आरती कर रहे थे। इसी बीच, आरती करते-करते पुजारी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ranchi-priest-died-with-heart-attack-during-evening-aarti-video
ranchi-priest-died-with-heart-attack-during-evening-aarti-video | Image: X

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद भावुक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर-9 के एक मंदिर में संध्या आरती के दौरान मुख्य पुजारी आचार्य रजनी कांत मिश्रा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भगवान की भक्ति में रमे पुजारी ने श्रद्धालुओं के सामने ही पूजा स्थल पर दम तोड़ दिया। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

आरती करते-करते अचानक जमीन पर गिरे पुजारी

सोमवार शाम को हर दिन की तरह मंदिर में माहौल भक्तिमय था। आचार्य रजनी कांत मिश्रा शंखनाद और भजनों के बीच भगवान की संध्या आरती कर रहे थे। वहां मौजूद सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ आरती में लीन थे। इसी बीच अचानक आचार्य मिश्रा असहज महसूस करने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे अपना सीना पकड़कर पलक झपकते ही पूजा स्थल पर बेहोश होकर गिर पड़े। पुजारी को इस तरह अचानक गिरते देख मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गया निधन

जिस वक्त यह दर्दनाक घटना घटी, उस समय मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने बिना समय गंवाए आचार्य मिश्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अफसोस, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल लाने से पहले ही पुजारी की सांसें थम चुकी थीं।

इलाके में शोक का माहौल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि आचार्य रजनी कांत मिश्रा स्वभाव से बेहद सरल, सौम्य और धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे। वे लंबे समय से मंदिर में सेवा दे रहे थे। भगवान की आराधना करते-करते उनका इस तरह अचानक चले जाना हर किसी को गहरा सदमा दे गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे सीधे ईश्वर के चरणों में विलीन हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Garud Puran: ये 5 संकेत बताते हैं कि आपकी आत्मा ने अब तक कितनी बार जन्म लिया है, गरुड़ पुराण में जानें 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड