अपडेटेड 10 March 2026 at 16:17 IST

Salim Khan Health Update: 3-4 दिन में डिस्चार्ज हो सकते हैं सलीम खान, तीन हफ्ते से हैं लीलावती अस्पताल में भर्ती

Salim Khan: दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की सेहत में सुधार हो रहा है। अगर सब सही रहा तो उन्हें 3-4 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Salim Khan health update | Image: instgram

Salim Khan: दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को लेकर बड़ा हेल्थ अपडेट सामने आया है। सलमान खान के पिता की सेहत में सुधार हो रहा है। अगर सब सही रहा तो सलीम खान को 3-4 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बता दें कि सलीम खान लगभग तीन हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से भी कई कलाकार सलीम का हालचाल जानने के लिए बारी-बारी अस्पताल के चक्कर काटते देखे गए थे। फैंस भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

सलीम खान को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 88 वर्षीय लेखक को मस्तिष्क में खून का थक्का यानि ब्रेन क्लॉट पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हुआ है। अगर उनकी सेहत में सुधार उम्मीद के मुताबिक जारी रहा, तो उन्हें अगले तीन से चार दिनों के अंदर अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। इस खबर से पूरे खान परिवार ने राहत की सांस ली है और जल्द सलीम खान का घर में स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सलीम खान क्यों हुए थे अस्पताल में भर्ती?

सलीम खान को उनके फैमिली फिजिशियन द्वारा 17 फरवरी की सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके डॉक्टर ने अगले दिन अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि 18 फरवरी को एक न्यूरोसर्जन द्वारा उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) सफलतापूर्वक की गई है। 

डॉक्टर ने आगे बताया था कि सलीम का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। बाद में माइनर ब्रेन हेमरेज के लिए छोटा सा प्रोसीजर किया गया। अब सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, ज्यादा उम्र होने के कारण रिकवरी स्लो हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान की स्थिति फिलहाल पहले से बेहतर है। वेंटिलेटर सपोर्ट एहतियात के तौर पर दिया गया था और उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर सुधार इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही वेंटिलेटर हटाया जा सकता है।

अस्पताल अधिकारियों ने इससे पहले पुष्टि की थी कि सलीम खान की हालत ICU में स्थिर है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Salim Khan Health Update: ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब कैसी है सलीम खान की हालत? भाईजान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने दिया अपडेट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 16:17 IST