Saif Ali Khan: 'चाकूबाज' शरीफुल की जेल में हुई पहचान परेड, नौकरानी से कराया गया आमना-सामना; देखते ही बोली- ये वो...
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की बुधवार को ऑर्थर रोड जेल में आइडेंटिफिकेशन (पहचान) परेड कराई गई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की बुधवार को ऑर्थर रोड जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड (पहचान) कराई गई। शरीफुल पर पिछले महीने सैफ के घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। फेस रिकग्निशन टेस्ट में भी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे से मैच हो चुका है।
अब सैफ अली खान हमले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की माने तो, शरीफुल इस्लाम की जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड कराई गई थी और इस दौरान, आरोपी को पहचानने के लिए एक्टर की स्टाफ नर्स आरियामा फिलिप और आया जुनू भी वहां पहुंची थीं।
सैफ अली खान हमले के आरोपी की आइडेंटिफिकेशन परेड
सैफ अली खान हमले के आरोपी का जेल के अंदर बारी-बारी से एक्टर के घर के स्टाफ से आमना-सामना कराया गया था। दोनों मेड के सामने 9 अन्य कैदियों के साथ-साथ शरीफुल को भी खड़ा किया गया था। दोनों मेड से फिर उस हमलावर की पहचान करने के लिए कहा गया जो 16 जनवरी को सैफ पर हमला करने के लिए जिम्मेदार था। स्टाफ ने कथित तौर पर शहीफुल को पहचान लिया था।
आपको बता दें कि आइडेंटिफिकेशन परेड कोर्ट से अनुमति लेने के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में होती है। इस दौरान, पुलिस या जेल स्टाफ मौजूद नहीं रहता। पहले मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमजीत सिंह दाहिया ने बयान दिया था कि इस मामले में एकदम सही आरोपी को पकड़ा गया है जिसके खिलाफ पुलिस के पास कई सारे सबूत हैं।
सीसीटीवी में कैद आदमी से मिला शरीफुल का चेहरा
कुछ समय पहले सैफ मामले में शरीफुल इस्लाम की एफआरटी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसका मतलब है कि बॉलीवुड एक्टर की बिल्डिंग के सीसीटीवी में दिखा शख्स और गिरफ्तार मोहम्मद शरीफुल इस्लाम एक ही है। फेस रिकग्निशन टेस्ट में शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे से मैच हो चुका है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 February 2025 at 10:01 IST