अपडेटेड 13 December 2024 at 17:07 IST

'सेफ्टी जरूरी, लेकिन सिर्फ एक्टर जिम्मेदारी नहीं ले सकते', Allu Arjun के सपोर्ट में उतरे वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रिएक्ट करते हुए कहा कि एक्टर्स सेफ्टी प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी अकेले नहीं ले सकते।

Varun Dhawan on Allu Arjun | Image: x

Varun Dhawan on Allu Arjun Arrested: दुनियाभर में 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के चढ़े क्रेज के बीच साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद भगदड़ ( Hyderabad Stampede) मामले में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया गया है जिसके बाद से उनके फैंस बेहद दुखी है। इसे लेकर सेलेब्स की ओर से रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर रिएक्टर करते हुए कहा कि एक्टर्स सेफ्टी प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी अकेले नहीं ले सकते।

तेलुगु सुपरस्टार (Telugu Superstar) की गिरफ्तारी पर वरुण धवन कहते हैं, 'मुझे लगता है कि सुरक्षा की अकेली जिम्मेदारी सिर्फ एक्टर खुद पर नहीं ले सकता है। हम केवल अपने आस-पास के लोगों को बता सकते हैं। घटना दुखद थी। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। लेकिन साथ ही, आप इसके लिए किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा सकते।'

क्या है पूरा मामला, जिसकी वजह से हुई गिरफ्तारी?

पूरा मामला 4 दिसंबर का है। पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग रखी गई थीं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में रात 9.30 बजे ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो लगा था। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। यहां दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की एक महिला अपने बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं।

इस दौरान फैंस से मिलने के लिए पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंच गए। एक्टर को वहां देखते ही फैंस बेकाबू हो गए। हर कोई उनकी एक झलक पाना चाह रहा था। इसी दौरान हालात बिगड़ गए और वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोग चोटिल हुए। इस दौरान रेवती भी बेहोश हुई। उसे तुरंत दुर्गाभाई देशमुख अस्पताल ले जाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके बेटे को भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने दर्ज किया था केस

मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 118(1) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) आर/डब्ल्यू 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था।

मामले में अल्लू से थिएटर के मालिकों में से एक, उसके सीनियर मैनेजर और निचली बालकनी के प्रभारी की भी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत पर दुख भी जताया था। साथ ही परिवार की सहायता के लिए 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थीं। 

यह भी पढ़ें: किस मामले में हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी? क्या हैं पुष्पा 2 एक्टर पर आरोप? जानिए सबकुछ...
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 December 2024 at 16:03 IST