Rashmika Mandanna: फिल्म 'मैसा' के लिए रश्मिका मंदाना ने पानी में 20 घंटे की शूटिंग, बनीं इंडिया की पहली फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइटर

Rashmika Mandanna Mysaa Movie Stunt: क्यूटनेस से फैंस के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना की आने फिल्म 'मैसा' में एक्ट्रेस ने अंडरवाटर स्टंट किये हैं। ऐसे में फैंस और मेकर्स एक्ट्रेस के इस रूप से हैरान हैं।

रश्मिका मंदाना मैसा | Image: Social Media

Rashmika Mandanna Underwater Action Role: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वालीं सुपरस्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'मैसा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह एक फीमेल-लीड पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें रश्मिका एक दमदार और बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

2 दिनों तक पानी के अंदर 20 घंटे गुजारे

रश्मिका ने हाल ही में फिल्म के लिए एक खतरनाक अंडरवॉटर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की है। यह कोई आम सीन नहीं है। मेकर्स के मुताबिक, यह इंडियन सिनेमा का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस है। सबसे खास बात यह है कि रश्मिका ने इस मुश्किल स्टंट के लिए किसी एक्शन डबल यानी स्टंटमैन का सहारा नहीं लिया, बल्कि सारे स्टंट खुद किए हैं। इस परफेक्ट सीन को शूट करने के लिए उन्होंने दो दिनों के अंदर लगभग 20 घंटे पानी के नीचे गुजारे। उनकी इस कड़ी मेहनत और जुनून को देखकर फिल्म की अंडरवॉटर टेक्निकल टीम भी हैरान रह गई।

रश्मिका के लिए था करियर का सबसे बड़ा चैलेंज

रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने इस सीन को अपनी जिंदगी का सबसे चुनौतीपूर्ण काम बताते हुए लिखा।

"मैं जानती हूं कि मैं काफी समय से गायब थी, लेकिन हम इसी पर काम कर रहे थे। यह मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे चैलेंजिंग काम था! हम इसके लिए पागल हैं, लेकिन इसी वजह से मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड भी हूं। चलिए शुरू करते हैं! #Mysaa"

समंदर के अंदर होगी तूफानी जंग

फिल्म के मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर इस शूट की झलक शेयर करते हुए एक दमदार पोस्ट लिखा। 
“इंडिया का पहला फीमेल अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस, जिसे रश्मिका मंदाना ने लीड किया है। उनके लिए कोई भी सतह लिमिट नहीं थी। गहराई के नीचे एक ऐसी जंग होगी, जो भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी होगी। इस तूफानी अंदाज के लिए तैयार हो जाइए।”

मेकर्स ने यह भी कन्फर्म किया है कि फिल्म के टीजर की अनाउंसमेंट बहुत जल्द की जाएगी।

फिल्म 'मैसा' के बारे में एक नजर

यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं है, बल्कि आदिवासी इलाकों की गहराई को छूने वाली एक इमोशनल कहानी है। फिल्म में रश्मिका का अंदाज बहुत अलग और शानदार होने वाला हैं। फिल्म को रविंद्र पुल्ले ने निर्देशित किया है और इसे अनफॉर्मुला फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। दमदार विजुअल्स और रश्मिका के अब तक के सबसे 'रॉ' अवतार से सजी यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह जरूर पढ़ें: Isha Ambani: पेरिस में ईशा अंबानी ने पहनी हैंडमेड गोल्ड ड्रेस, मां नीता की जूलरी ने लूटी लाइमलाइट; मनीष मल्होत्रा भी दिखे संग- PHOTOS

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 July 2026 at 20:38 IST