
Isha Ambani: पेरिस में ईशा अंबानी ने पहनी हैंडमेड गोल्ड ड्रेस, मां नीता की जूलरी ने लूटी लाइमलाइट; मनीष मल्होत्रा भी दिखे संग- PHOTOS
Isha Ambani In Paris: पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में भारतीय फैशन का डंका बज रहा है। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना पहला कूट्योर कलेक्शन पेश किया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई कस्टम गोल्डन हैंडमेड ड्रेस पहनी। बता दें कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का पेरिस में यह डेब्यू है, जिसकी वजह ईशा उन्हें सपोर्ट करने के लिए वहां पहुंचीं।
Image: Social Media
इस हॉल्टर नेक ड्रेस पर विंटेज साली, सीक्विन्स और कीमती स्टोंस से बेहद बारीक हाथ की कढ़ाई की गई थी।
Image: Intagram/Andrew MukamalAdvertisement
इस शानदार गोल्डन लुक में चार-चांद लगाने के लिए ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन से खूबसूरत डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और अंगूठी पहनी। साथ ही गोल्ड फेरागामो हील्स से लुक को पूरा किया।
Image: Intagram/Andrew Mukamal
शो के दौरान ईशा फैशन आइकन एन्ना विंटूर के साथ फ्रंट रो में बैठी नजर आईं। एन्ना भी मस्टर्ड-गोल्ड रंग की फ्लोरल मिडी ड्रेस और ब्लैक सनग्लासेस में बेहद एलिगेंट लग रही थीं।
Image: Social MediaAdvertisement
ईशा का मेकअप बेहद नेचुरल, ग्लोइंग और सॉफ्ट था। गोल्डन आईशैडो, ग्लॉसी रेडिश-ब्राउन लिपस्टिक के साथ खुले स्ट्रेट बालों ने उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी बना दिया।
Image: Social Media
वहां मौजूद हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं। ईशा इस लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। लुक के सोशल मीडिया पर आते ही फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।
Image: Intagram/Andrew Mukamal