अपडेटेड 16 February 2026 at 14:53 IST

Rashmika-Vijay Spotted: शादी की अटकलों के बीच रश्मिका-विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, VIDEO VIRAL

Rashmika Vijay Marriage Rumours: इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका-विजय दोनों ही एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna | Image: Instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह स्टार कपल इसी महीने 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी करेगा।

अक्टूबर 2025 में हुई थी सगाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। हालांकि, इस खबर को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अब अचानक उनकी शादी की तारीख सामने आने से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

एयरपोर्ट पर साथ दिखे, बढ़ीं शादी की अटकलें

शादी की खबरों के बीच हाल ही में रश्मिका और विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों ने एक साथ पोज नहीं दिया, लेकिन वे एक ही कार में एयरपोर्ट से निकलते नजर आए। रश्मिका ने ब्राउन टॉप और ब्लैक फ्लेयर जींस पहनी थी और पैपराजी को मुस्कुराकर पोज किया। वहीं विजय उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयास और तेज हो गए कि दोनों उदयपुर रवाना हो सकते हैं, जहां शादी की तैयारियां चल रही होंगी।

फिल्म की शूटिंग खत्म कर लिया ब्रेक

बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म रणबाली की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद उन्होंने करीब दो हफ्ते का ब्रेक लिया है, जो कि उनकी शादी की तैयारियों के लिए माना जा रहा है।

हैदराबाद में होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयपुर में शादी के बाद यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देगा। इस खास मौके पर टॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। यह भी चर्चा है कि विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से खुद मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का निमंत्रण दिया है। हालांकि, इस खबर को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल, रश्मिका और विजय की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से दोनों को एक साथ देखा जा रहा है और खबरें सामने आ रही हैं, उससे फैंस को उनकी ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार है।

 

यह जरूर पढ़ें: Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन का पाकिस्तान के खिलाफ तूफान... तो गर्लफ्रेंड अदिति का इंस्टा पर गदर, ग्लैमरस लुक पर फैंस हुए फिदा
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 14:53 IST