Ranveer Singh Spotted: दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, खुशी से खिल उठा एक्टर का चेहरा

Ranveer Singh Spotted: दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली है। इस अनाउंसमेंट के बाद रणवीर सिंह स्पॉट हुए हैं, उनके चेहरे पर साफ खुशी झलक रही थी।

Follow :  
×

Share


Ranveer Singh Spotted | Image: instagram

Ranveer Singh Spotted: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां उनका खुशमिजाज अंदाज देखने को मिला। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर दूसरी बार पिता होने वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था।

मुंबई में दिखा रणवीर का कूल अंदाज

मंगलवार शाम रणवीर सिंह मुंबई में नजर आए, जहां वह बेहद रिलैक्स और खुश दिखाई दिए। उन्होंने कैजुअल लुक में जींस और रेड टी-शर्ट पहनी हुई थी और अपने स्टाफ के साथ कार की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही फैंस और फोटोग्राफर्स की नजर उन पर पड़ी, वहां ‘बधाई हो’ की आवाजें गूंजने लगीं। रणवीर ने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद किया। कुछ फैंस से उन्होंने हाथ मिलाकर अपनी खुशी भी जाहिर की।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस डाउन टू अर्थ और प्यारे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनकी मुस्कान और एक्सप्रेशन में साफ तौर पर पिता बनने की खुशी झलक रही है।

पोस्ट के जरिए दी थी खुशखबरी

कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ की झलक भी देखने को मिली, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया। इस खबर के सामने आते ही फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

रणवीर और दीपिका का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात साल 2012 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और दोनों ने 2018 में इटली में शादी कर ली। साल 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ था। काम की बात करें तो रणवीर हाल ही में अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दीपिका पादुकोण भी लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और आने वाले समय में कई फिल्मों में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: 'मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो...', वड़ा पाव गर्ल को हुआ गलती का पछतावा

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 April 2026 at 09:44 IST