अपडेटेड 1 January 2026 at 08:51 IST

Dhurandhar: 1100 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं रुक रही 'धुरंधर' की कमाई, साल के आखिरी दिन भी खूब छापे नोट, अब इन फिल्मों का करेगी शिकार!

Dhurandhar Box Office Collection, 31 december 2025: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने साल के आखिरी दिन शानदार कमाई की है। फिल्म भारत में 700 करोड़ तो दुनियाभर में 1100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। धुरंधर को अगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनना है, तो उसे इन 2 फिल्मों को पीछे छोड़ना होगा।

Follow :  
×

Share


धुरंधर ने खूब छापे नोट | Image: X

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को रिलीज हुए चार हफ्ते होने को है, तब भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ की कमाई कर चुकी है ये फिल्म अब भी खूब नोट छापती और हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। 2025 के आखिरी दिन 'धुरंधर' ने एक बार फिर दबदबा बनाए रखा, जिसके सामने दूसरी रिलीज फिल्मों ने घुटने टेक दिए।

भारत में 'धुरंधर' 800 करोड़ कमाने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। अभी इसके निशाने पर दो बड़ी फिल्म हैं।

भारत में 700 करोड़ का आंकड़ा किया पार

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' ने साल के आखिरी दिन यानी बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को शानदार कमाई की। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 27वें दिन 10.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही भारत में इसका अबतक का कुल कलेक्शन 722.75 करोड़ हो गया है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 1128 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

कार्तिक की फिल्म का बुरा हाल

वहीं, 'धुरंधर' के सामने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की पिछले हफ्ते रिलीज 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बुरा हाल हो गया है। हफ्तेभर में ही फिल्म पस्त हो गई। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने महज 1.75 करोड़ ही कमाए है। 7 दिनों में ये मूवी भारत में 28.75 करोड़ की कमाई कर पाई है।

‘जवान’ और ‘दंगल’ का तोड़ दिया रिकॉर्ड तो…

1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है। ये गुरुवार को अपनी कमाई के साथ शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर आ सकती है। दरअसल, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो 700 करोड़ की कमाई कर 'धुरंधर' ने 'जवान' और 'दंगल' का रिकॉर्ड तो तोड़ डाला है, लेकिन दुनियाभर में कमाई के मामले में अभी इन दोनों फिल्म से पीछे है।

दरअसल, 'जवान' की वर्ल्डवाइड कमाई 1148 करोड़ है। तो वहीं दंगल ने दुनियाभर में 1968.03 करोड़ का कारोबार किया है। 'धुरंधर' जल्द ही 'जवान' से तो आगे निकलने वाली है, लेकिन दंगल की कमाई को पार कर पाना इसके लिए थोड़ा मुश्किल है। अगर ये ऐसा कर पाती है तो हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। सभी ने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले धर्मेंद्र की फिल्म Ikkis पर चली कैंची, 15 मिनट का सीन क्यों हटाया गया? पाकिस्तान से है कनेक्शन

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 January 2026 at 08:51 IST