अपडेटेड 19 March 2026 at 20:01 IST

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 7 वैनिटी वैन वाली खबरों की क्या है सच्चाई? धुरंधर के 'बड़े साहब' ने कर दिया खुलासा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की सात वैनिटी वैन वाली खबरों का सच सामने आ गया है। फिल्म धुरंधर में बड़े साहब का किरदार निभाने वाले उनके को- स्टार ने खुलासा कर दिया है।

Follow :  
×

Share


Dhuranhar The Revenge | Image: X

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' ने रिलीज होते ही फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत कर ली है। कुछ जगहों पर प्रिंट देरी से पहुंचने के कारण शुरुआती शो प्रभावित हुए थे, लेकिन शाम तक फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और कई थिएटर्स में हाउसफुल रही है। इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई करके इतिहास रच रही है।

फिल्म की शानदार ओपनिंग

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछली कुछ फिल्मों के औसत प्रदर्शन के बाद एक्टर के लिए यह फिल्म कमबैक मानी जा रही है। उनकी एक्टिंंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है।

 

वैनिटी वैन विवाद ने पकड़ा तूल

फिल्म के एंड क्रेडिट्स के बाद रणवीर सिंह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई कि वह सेट पर कई वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह एक साथ 7 वैनिटी वैन रखते हैं, जिससे निर्माताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

सह-एक्टर ने बताया सच

फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले दानिश इकबाल ने इन दावों को खारिज किया है। 'बड़े साहब' ने बताया कि उन्होंने कभी किसी एक स्टार के लिए इतनी वैनिटी वैन नहीं देखीं और ऐसी बातों पर भरोसा करना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने रणवीर और अर्जुन रामपाल की प्रोफेशनलिज्म और व्यवहार की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान माहौल काफी पॉजिटिव रहता था। रणवीर के व्यवहार की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें: दाऊद से प्रेरित किरदार में दानिश इकबाल ने मचाया तहलका
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 20:01 IST