Dhurandhar 2: दाऊद से प्रेरित किरदार में दानिश इकबाल ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' में ‘बड़े साहब’ का खुलासा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में दाऊद से प्रेरित किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया है। उन्होंने फिल्म में इस किरदार में जान डाल दी है। इसके साथ ही बड़े साहब का खुलासा भी हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Dhurandhar 2 Bade Sahab
Dhurandhar 2 Bade Sahab | Image: X

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था, जिसकी एक बड़ी वजह थी इसके पहले पार्ट की ऐतिहासिक सफलता। निर्देशक आदित्य धर ने इस बार कहानी को और बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की है।

‘बड़े साहब’ को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

फिल्म के पहले पार्ट के बाद से ही ‘बड़े साहब’ की पहचान को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। दर्शक लंबे समय से जानना चाहते थे कि आखिर इस मास्टरमाइंड किरदार के पीछे कौन है। 'धुरंधर 2' में अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है और फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित दिखाया गया है।

दानिश इकबाल बने ‘बड़े साहब’

इस चर्चित किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया है, जिन्हें इससे पहले ‘महारानी 2’ और ‘संकल्प’ जैसे प्रोजेक्ट में काफी तारीफें बटोरी हैं। एक थिएटर कलाकार के रूप में उनकी गहरी पकड़ इस जटिल किरदार में भी नजर आती है। हालांकि जिस तरह की हाइप इस किरदार को लेकर बनी थी, वह स्क्रीन पर पूरी तरह उतरती नहीं दिखी है।


फिल्म में ‘बड़े साहब’ का स्क्रीन स्पेस काफी सीमित रखा गया है। उन्हें बीमार और उम्रदराज रूप में दिखाया गया है, जो ऑक्सीजन सपोर्ट और मेडिकल उपकरणों के सहारे दिखाई देते हैं। कहानी में उनका किरदार भारत के खिलाफ साजिश रचता नजर आता है, लेकिन सीमित स्क्रीन टाइम के चलते उसका प्रभाव उतना गहरा नहीं बन पाता जितनी उम्मीद थी।

Advertisement

फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस पर जलवा

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया है, जिससे इसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। एडवांस बुकिंग और थिएटर रिस्पॉन्स को देखते हुए फिल्म के बड़े रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रहमान डकैत के बाद अब किस एक्टर की परफॉर्मेंस पर फिदा दर्शक

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड