Ramayan: नॉनवेज, शराब छोड़ने के बाद अब इस स्पेशल ट्रेनिंग से गुजरेंगे Ranbir Kapoor? शुरू हुई तैयारी
Ranbir Kapoor in Ramayan: भगवान राम का रोल आसान नहीं है जिसके लिए रणबीर कपूर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह वोकल ट्रेनिंग लेने वाले हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Ranbir Kapoor in Ramayan: ‘दंगल’ फेम डायरेक्टर इन दिनों अपनी ट्रायलॉजी ‘रामायण’ पर काम कर रहे हैं जो बड़े लेवल पर बनाई जा रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार निभाने के लिए टैलेंटिड एक्टर रणबीर कपूर को साइन किया गया है। ये किरदार निभाना आसान नहीं है और रणबीर ये अच्छे से जानते हैं। यही कारण है कि अपनी फिजीक से लेकर आवाज तक पर… सावंरिया स्टार जमकर मेहनत कर रहे हैं।
काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने नॉन वेज खाना, स्मोकिंग और शराब छोड़ दी है। वह पूरी तरह इस किरदार में ढल जाना चाहते हैं। और अब ऐसा सामने आ रहा है कि राघव के किरदार के लिए उन्होंने वोकल ट्रेनिंग लेने की भी तैयारी कर ली है।
भगवान राम के रोल के लिए वोकल ट्रेनिंग लेंगे रणबीर?
फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। सभी कलाकारों ने अपने-अपने रोल के लिए कमर कस ली है। कोई भी किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहता। रणबीर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे काबिल सितारों में से एक हैं। अपने हर रोल की तरह, वह इस रोल में भी उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
अब पैपराजी वरिंदर चावला ने ऐसा दावा किया है कि भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर वोकल और डिक्शन ट्रेनिंग लेने वाले हैं। फिल्ममेकर नितेश तिवारी चाहते हैं कि फिल्म में उनकी आवाज अलग लगे। हर इंसान के बोलने का एक तरीका होता है। फैंस रणबीर के तरीके से भली-भांति वाकिफ हो चुके हैं और आंख बंद करके भी पहचान जाएंगे कि ये डायलॉग एनिमल स्टार ने ही बोला है।
‘रामायण’ में रणबीर कपूर का दिखेगा अलग अंदाज
ऐसे में छिछोरे फेम डायरेक्टर चाहते हैं कि रणबीर अपने पिछले किरदारों के मुकाबले इस किरदार में अलग लगे और उनके बोलने का तरीका और आवाज भी अलग हो। रणबीर भी इस चीज को लेकर काफी उत्साहित हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं।
‘रामायण’ की ग्रैंड स्टार-कास्ट
नितेश तिवारी ने फिल्म के हर किरदार के लिए हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मिला-जुलाकर सितारों को साइन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव का रोल रणबीर तो जानकी का रोल साई पल्लवी कर रही हैं। रावण के रोल में यश, हनुमान के रोल में सनी देओल, कैकई के रोल में लारा दत्ता और विभीषण के रोल में विजय सेतुपति नजर आ सकते हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 08:20 IST