Ramayan: Janhvi Kapoor ने काटा साई पल्लवी का पत्ता? माता सीता की कास्टिंग ‘बदलने’ की ये है सच्चाई

Ramayan: एक रिपोर्ट की माने तो मेकर्स ने साई पल्लवी की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को साइन करने का फैसला कर लिया है।

Sai Pallavi, Janhvi Kapoor
साई पल्लवी, जान्हवी कपूर | Image: X

Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन फिल्म को लेकर अलग-अलग अपडेट आ रहे हैं। काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर तो माता सीता के लिए साउथ सुपरस्टार साई पल्लवी को कास्ट किया गया है। हालांकि, अब एक रिपोर्ट की माने तो मेकर्स ने साई की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को साइन करने का फैसला कर लिया है। 

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बॉलीवुड का मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट है जिसे लेकर सालों से चर्चा हो रही है। भले ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन बीते कुछ महीनों से कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। 

रामायण में जान्हवी कपूर ने किया साई पल्लवी को रिप्लेस?

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, धड़क फेम एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को रामायण में सीता का किरदार निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट में लिखा है कि फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने उनकी काबिलियत को पहचाना और उन्हें लगता है कि वह इस रोल के लिए फिट बैठेंगी। जहां पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि साई पल्लवी फरवरी 2024 में रणबीर कपूर के साथ शूटिंग शुरू करने वाली हैं, वहीं अब रिपोर्ट में लिखा है कि आखिरी समय में कुछ बदलाव हुए हैं और वह फिल्म से बाहर हो गई हैं। 

जैसे ही ये खबर सामने आई, लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। जहां जान्हवी के फैंस इस खबर से उत्साहित थे, वहीं बहुत से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इस बीच, एक मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि ये खबर गलत है।

Advertisement

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रामायण की कास्टिंग लॉक हो चुकी है और अब उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, हनुमान के रोल में सनी देओल और रावण के रोल में यश दिखाई देंगे। साउथ स्टार विजय सेतुपति को कथित तौर पर विभीषण के रोल के लिए साइन किया गया है। हालांकि, क्या माता सीता की कास्टिंग बदल दी गई है, आइए जानते हैं।

रामायण में कौन बनेगा माता सीता?

रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि साई पल्लवी ही जानकी का किरदार निभा रही हैं और इसी साल शूटिंग शुरू भी हो जाएगी। सूत्रों ने आगे बताया कि इस रोल के लिए कभी जान्हवी से संपर्क ही नहीं किया गया था। मेकर्स शुरू से आलिया भट्ट और साई पल्लवी के बीच कन्फ्यूज थे जिसमें साउथ स्टार ने बाजी मार ली।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Esha Deol-Bharat Takhtani: टिश्यू पेपर पर शुरू हुई थी लव स्टोरी, अब शादी के 12 साल बाद हुए अलग

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड