रणबीर से आलिया की बहनों ने जूता चुराई में मांगे थे 11 करोड़? एक्टर ने की बार्गेनिंग, दिए केवल इतने..
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी करने के बाद पहली बार बताया है कि उनकी जूता चुराई रस्म के दौरान क्या हुआ था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Ranbir Kapoor: कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। शो के पहले गेस्ट नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और उनके दोनों बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) थे। इस दौरान, तीनों कपूर ने परिवार के कई राज खोले जिसने फैंस को जमकर एंटरटेन किया। रणबीर ने अपनी जूता चुराई रस्म का एक बड़ा मजेदार किस्सा भी सुनाया।
एनिमल स्टार ने आलिया भट्ट से शादी करने के बाद पहली बार बताया है कि उनकी जूता चुराई रस्म के दौरान क्या हुआ था। उन्होंने शो में कहा कि बात लाखों से शुरू हुई थी जिसे वह हजारों तक ले आए।
रणबीर कपूर ने सुनाया जूता चुराई रस्म का मजेदार किस्सा
शो में एक सेगमेंट आया जिसमें कपिल शर्मा ने रणबीर से यह कन्फर्म करने को कहा कि क्या आलिया के भाई-बहनों और दोस्तों ने जूता चुराई में उनसे 11 करोड़ रुपये मांगे थे। फिर ब्रह्मास्त्र फेम एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने करोड़ों रुपये तो नहीं, लेकिन लाखों रुपये जरूर मांगे थे।
फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने उतने पैसे दिए जितने कि डिमांड की गई थी तो रणबीर ने मना कर दिया। फिर उनकी मां नीतू बोलीं- हमने उन्हें कुछ कैश जरूर दिया था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने रस्म के दौरान अपनी बार्गेनिंग स्किल्स दिखाई। उन्होंने कहा- ‘मेरे ख्याल से लाखों में शुरू हुआ था, हजारों में मैं ले आया था। ऐसा कुछ हुआ था’।
कपिल शर्मा को याद आई अपनी जूता चुराई
ये सुनकर सभी हैरान रह गए। अर्चना पूरन सिंह ने पूछा, ‘इतना कम’। तब रणबीर ने बताया कि शादी घर पर ही हुई थी और उन्हें वहीं रहना था तो उन्हें जूतों की ज्यादा परवाह नहीं थी। कपिल ने अपनी जूता चुराई रस्म को याद किया और बताया कि उनकी पत्नी गिन्नी की बहन ने उनसे 11 लाख रुपये मांगे थे, तब कॉमेडियन ने कहा कि जूते भी रखो, अपनी बहन भी रखो, मैं जा रहा हूं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 April 2024 at 06:43 IST