पब्लिसिटी स्टंट था… कपिल शर्मा संग हुई लड़ाई पर सुनील ग्रोवर का बड़ा बयान, बोले- घर वापसी हो गई

Sunil Grover on Kapil Sharma: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ आ रहे हैं।

Sunil Grover on Kapil Sharma
कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर | Image: Youtube

Sunil Grover on Kapil Sharma: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपना नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) लेकर जल्द आपके ओटीटी स्क्रीन्स पर आ रहे हैं। शो की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी जिसमें एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी दर्शकों को हंसाने वाली है। कपिल और सुनील की लड़ाई के बारे में कौन नहीं जानता जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की शक्ल देखना भी गवारा नहीं समझा। अब दोनों फिर साथ आ रहे हैं जिसके लिए फैंस काफी बेताब हैं।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मेकर्स ने हाल ही में प्रेस मीट रखी थी जिसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह शामिल हुए। इसी दौरान, सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ हुई अपनी उस लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी जो एक समय पर हर अखबार की हेडलाइन बन गई थी।

कपिल शर्मा के साथ हुए लड़ाई पर बोले सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ने प्रेस मीट के दौरान कपिल शर्मा के साथ हुई लड़ाई पर बड़ा खुलासा किया। कॉमेडियन का ऐसा कहना था कि ये केवल एक पब्लिसिटी स्टंट था। उनके मुताबिक, “उस समय नेटफ्लिक्स भारत में नया-नया आया था तो हमें लगा कि टीवी के दर्शकों को बांधकर रखने के लिए कुछ करना पड़ेगा। इस तरह हमने लड़ाई करते हुए दर्शकों के सामने पब्लिसिटी स्टंट किया”।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

पटाखा फेम एक्टर ने अपनी कहानी को आगे गढ़ते हुए बताया कि उन्होंने लड़ाई की पूरी प्लानिंग कैसे की थी। उनके मुताबिक, “फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले कपिल शर्मा शो की टीम ने मुझसे पूछा था कि हम इसका प्रमोशन करने के लिए क्या क्या कर सकते हैं। तभी हमें ये आईडिया आया”। जब वह ये सब कह रहे थे तो अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान, कपिल शर्मा भी खूब मस्ती मजाक करते नजर आए।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

घर वापसी हो गई- सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ने आगे कहा कि शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ उन्हें लग रहा है कि वह घर वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं और इस जगह काम करके वह बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं करते। उन्होंने शो में काम करने का मौका मिलने पर खुद को खुशकिस्मत भी बताया है। 

इस बीच, आपको बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। इसका पहला एपिसोड 30 मार्च 2024 को रिलीज होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'सिर्फ दोस्त नहीं...' रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को लेकर अनन्या पांडे ने किया बड़ा खुलासा

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड