Ramayana Trailer Postponed: लॉन्च होने से ठीक पहले अचानक क्यों टला रामायण फिल्म का ट्रेलर, निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुद बताई ये बड़ी वजह

Ramayana Trailer: ‘रामायण’ फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को पूरी दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज नहीं होगा। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुद ट्रेलर के पोस्टपोन की जानकारी दी है।

ramayan film trailer namit malhotra | Image: Namit Malhotra

Ramayana Trailer: ‘रामायण’ फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग पिछले हफ्ते दिल्ली में एक भव्य समारोह में हुई। जहां से यह ऐलान किया गया कि ‘रामायण’ फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को पूरी दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। इससे भारत ही नहीं पूरी दुनिया में रह रहे सभी राम भक्त और सनातनी आज के दिन का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन अब इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज नहीं होगा। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुद ट्रेलर के पोस्टपोन की जानकारी दी है। 

गौरतलब है कि निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी के साथ रणबीर कपूर और यश 24 जुलाई को अमेरिका में ‘सैन डिएगो कॉमिक-कॉन’ (San Diego Comic-Con) कार्यक्रम में शामिल भी हो चुके हैं। बता दें कि यह साल का सबसे बड़ा पॉप कल्चर और कॉमिक बुक कन्वेंशन है जहां पर पहले फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था।  

 

ट्रेलर क्यों नहीं हुआ लॉन्च 

रामायण फिल्म के ट्रेलर ना लॉन्च होने के पीछे का कारण सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का फिल्म के साथ जुड़ना बताया जा रहा है। सोनी के साथ आने से अब यह फिल्म और बड़े स्तर पर दुनिया भर में रिलीज होगी। 

रामायण फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा है "आज हमारी 'रामायण' के लिए बहुत खास पल है, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनिया तक ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, हम अब अपना ट्रेलर आगे की किसी तारीख में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे।"

फिल्म को पूरी दुनिया में दिखाया जाएगा

नमित मल्होत्रा ने आगे कहा “भारतीय सिनेमा के 100 से ज़्यादा सालों में यह गर्व का पल होगा जब रामायण को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फ़िल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। यह खास है क्योंकि यह दुनिया के लोगों के लिए नए गर्व और उत्साह के साथ हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की समृद्धि को जानने का दरवाज़ा खोलता है। मैं उन सभी फ़ैन्स और रामायण में विश्वास रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इसे मुमकिन बनाने में मदद की। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं, आइए हम सब अपने भविष्य की रक्षा के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करें।"

रामायण फिल्म की कास्ट 

रामायण फ़िल्म में रणबीर भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नज़र आएंगे। फ़िल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में भी हैं।

इसे भी पढ़ें- Ramayana Trailer Launch: रणबीर, साई से लेकर यश और सनी भी आयें लेकिन ट्रेलर लॉन्च नहीं हुआ, जानिए कब रिलीज होगा रामायण फिल्म का ट्रेलर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 24 July 2026 at 10:50 IST