Ramayana Trailer: ट्रेलर में दिखा भगवान विष्णु का दिव्य रूप, फैंस पूछ रहे- 'आखिर कौन है ये एक्टर?'
Ramayana Trailer Review: 'रामायण' ट्रेलर ने फैंस के बीच सस्पेंस बना दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रेलर में दिखाए गए भगवान विष्णु के किरदार को लेकर काफी चर्चा चल रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Ramayana Trailer Who Is Playing As Lord Vishnu: फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आखिरकार आ गया है! 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे, यानी पवित्र 'ब्रह्मा मुहूर्त' के समय इसे रिलीज किया गया। ट्रेलर आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिल्म के शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी की झलक ने सबका दिल जीत लिया है, लेकिन एक छोटी सी क्लिप ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा हलचल मचा दी है।
कौन है वो रहस्यमयी चेहरा?
ट्रेलर में भगवान विष्णु के दिव्य रूप की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लग गई कि आखिर ये एक्टर है कौन? कई तेजतर्रार दर्शकों और फैंस का दावा है कि ये कोई और नहीं बल्कि टीवी के जाने-माने चेहरे सौरभ राज जैन हैं।
फैंस क्यों हैं इतने उत्साहित?
अगर आपको याद हो, तो सौरभ राज जैन ने साल 2013 के सुपरहिट टीवी शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का शानदार किरदार निभाया था। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। फैंस का कहना है कि स्क्रीन पर उनका शांत स्वभाव और पौराणिक किरदार निभाने का उनका बेहतरीन अनुभव, उन्हें इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है। हालांकि, अभी तक न तो फिल्म की टीम ने और न ही खुद सौरभ ने इस बात की पक्की जानकारी दी है कि वह फिल्म में हैं या नहीं।
फिल्म की बाकी दमदार स्टार कास्ट
'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं इस महाकाव्य में कौन सा एक्टर क्या रोल निभा रहा है।
भगवान राम और परशुराम की दोहरी भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे। साई पल्लवी देवी सीता के रूप में नजर आएंगी। लंकापति रावण के किरदार में यश, भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आएंगे।
हॉलीवुड लेवल की है तैयारी
यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसे बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें आपको एकदम शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX) देखने को मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म का संगीत दुनिया के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और भारत की शान ए.आर. रहमान ने मिलकर तैयार किया है।
अब बस दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का और इस बात के सच होने का इंतजार है कि क्या वाकई सौरभ राज जैन एक बार फिर भगवान विष्णु के रूप में हमारा दिल जीतने आ रहे हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 30 July 2026 at 18:34 IST