‘धुरंधर 2’ को टॉप से हटाने आ रहे रणबीर कपूर, Ramayana पर आया ऐसा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे फैंस
Ramayana First Look: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' के ग्रैंड लॉन्च इवेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसे सुन फैंस खुश हो गए हैं।
Ramayana First Look: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का इंतजार अब फैंस को दिन पर दिन बेसब्र कर रहा है। आज यानि राम नवमी के शुभ अवसर पर ‘रामायण’ के मुख्य किरदारों के पहले लुक रिवील किए जाने की खबरें थीं, लेकिन अब लग रहा है कि फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में कन्नड़ स्टार यश नजर आएंगे। ये सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताई जा रही है जिसे मेकर्स दो पार्ट्स में बना रहे हैं।
फिल्म ‘रामायण’ से फर्स्ट लुक कब होगा जारी?
आखिरकार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने भगवान राम के पहले लुक को जारी करने की घोषणा कर दी है। पहले मेकर्स ने राम नवमी के अवसर पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक ग्रैंड इवेंट के जरिए फिल्म के पहले लुक को जारी करने की योजना बनाई थी। हालांकि, अब उनका प्लान बदल गया है और नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के लॉन्च इवेंट से जुड़ा अपडेट दिया। उन्होंने खुलासा किया कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ मौके पर पहला कदम उठाया जाएगा।
बयान में आगे लिखा है, “यह कहानी हम सब की है। हमारा हर कदम गहरी जिम्मेदारी, समर्पण और देखभाल की भावना से जुड़ा है ताकि हम अपनी ‘रामायण’ को उसके सच्चे स्वरूप और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत कर सकें। हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'राम' की अगली झलक साझा करने के लिए उत्सुक हैं। हम सालों की मेहनत को फैंस के साथ एक ग्रैंड लॉन्च के जरिए दिखाने के लिए तैयार है और दुनियाभर के लोगों के साथ उस पल का जश्न मनाएंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद”।
‘धुरंधर 2’ को टक्कर देगी ‘रामायण’?
‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 तो दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म को लेकर हाइप जबरदस्त है और इससे जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। मेकर्स भी पानी की तरह इसके प्रोडक्शन में पैसा बहा रहे हैं। हो सकता है कि रिलीज के बाद ये रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी पछाड़ दे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 March 2026 at 12:55 IST