Rakul Preet Singh: पति जैकी की एक झलक पाने को बेताब थीं रकुल प्रीत, 'पति पत्नी और वो 2' के प्रमोशन में खोलें मोहब्बत के बड़े राज
Rakul Preet Singh: 'पति पत्नी और वो 2' के प्रमोशन में राकुल प्रीत ने पति जैकी के साथ मोहब्बत के कई बड़े राज खोल हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बाते शेयर की हैं।
Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने पति जैकी भगनानी संग अपनी खूबसूरत लव स्टोरी का खुलासा किया है। रकुल ने बताया कि प्यार में उन्होंने शहर-शहर की दूरी तय की और एक बार सिर्फ 4 घंटे की डेट के लिए लंदन तक पहुंच गई थीं। एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते, शादी और डेटिंग फेज से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं हैं।
कैसे शुरू हुई रकुल और जैकी की लव स्टोरी?
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। साल 2020 के लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद साल 2024 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रकुल ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में दिए इंटरव्यू में कहा कि किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव दोस्ती होती है। उनका मानना है कि अगर पार्टनर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हों तो रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहता है।
दोस्ती और बराबरी पर टिकी है शादी
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके और जैकी के दोस्त भी अब एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर साथ ट्रिप पर जाते हैं और हर चीज को मिलकर एंजॉय करते हैं। रकुल ने कहा कि उनकी शादी बराबरी, सम्मान और समझदारी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे की व्यक्तिगत पहचान का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। दोनों को एक-दूसरे की सफलता और आगे बढ़ने से खुशी मिलती है।
शादी के बाद बदल गया स्लीप शेड्यूल
रकुल ने शादी के बाद आए बदलावों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले जैकी देर रात करीब ढाई बजे सोते थे, जबकि वो रात 10 बजे तक सो जाती थीं। शादी के बाद दोनों ने बीच का रास्ता निकाल लिया और अब दोनों रात 11 बजे सोते हैं।
सिर्फ 4 घंटे की डेट के लिए पहुंचीं लंदन
अपने डेटिंग फेज को याद करते हुए रकुल ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जैकी के बर्थडे पर वो सिर्फ उनसे मिलने के लिए लंदन पहुंच गई थीं। उस समय जैकी करीब डेढ़ साल तक लंदन में रह रहे थे और रकुल फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग में बिजी थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें तीन दिन का ब्रेक मिला था। ऐसे में उन्होंने तुरंत लंदन जाने का फैसला किया। रकुल सुबह 11 बजे लंदन पहुंचीं और रात 10 बजे उनकी इंडिया वापसी की फ्लाइट थी।ऐसे में दोनों के पास सिर्फ 4 घंटे साथ बिताने का समय था।
सिचुएशनशिप वाले बयान पर मचा था बवाल
हाल ही में जैकी भगनानी ने अपनी शादी को ‘सिचुएशनशिप’ बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 May 2026 at 17:25 IST