'शादी के बाद बेटियों को अकेला छोड़ देता है समाज', ट्विशा और दीपिका केस पर कंगना रनौत का छलका दर्द, एक्ट्रेस ने दी सलाह

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लड़कियों को सलाह दी है। उनका ट्विशा और दीपिका के केस पर एक्ट्रेस का दर्द छलका है। उन्होंने कहा है कि शादी के बाद बेटियों को समाज अकेला छोड़ देता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut | Image: instagram

Kangana Ranaut: भोपाल की ट्विशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामलों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन दोनों घटनाओं को लेकर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और शादी से पहले अपने करियर को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। उन्होंने भारतीय समाज की उस सोच पर भी सवाल उठाए, जिसमें शादी के बाद बेटियों को अकेला छोड़ दिया जाता है।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा कि हर दिन शादीशुदा महिलाओं से जुड़ी दुखद खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कई पढ़ी-लिखी लड़कियां किसी बड़ी त्रासदी का शिकार होने से पहले अपने माता-पिता को अपनी परेशानियों के बारे में बताती हैं और मदद तक मांगती हैं। इसके बावजूद समाज अक्सर शादी के बाद बेटियों को अकेला छोड़ देता है।

महिलाओं को दी आत्मनिर्भर बनने की सलाह

कंगना ने अपने पोस्ट में लड़कियों को सलाह देते हुए लिखा कि जिंदगी में किसी भी इंसान से ज्यादा जरूरी उनका करियर और आत्मनिर्भरता है। उन्होंने कहा कि शादी के बारे में तभी सोचना चाहिए जब लड़कियां अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हो जाएं। कंगना ने यह भी कहा कि महिलाओं को खुद अपना हीरो बनना होगा, क्योंकि मुश्किल वक्त में कोई और उन्हें बचाने नहीं आएगा।

क्या है ट्विशा शर्मा मामला?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में एक वकील से हुई थी। कुछ समय बाद उनका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि उन्हें पति और सास की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार के मुताबिक, घटना से करीब आधे घंटे पहले ट्विशा ने अपने पिता से बात कर परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। वहीं ट्विशा की सास, जो पूर्व सेशन जज रह चुकी हैं, उन्होंने ट्विशा पर नशा करने के आरोप लगाए हैं।

Advertisement

नोएडा की दीपिका नागर केस ने भी बढ़ाई चिंता

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपिका को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल पक्ष ने फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के एंगल से कर रही है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: पंजाबी सिंगर को गनपॉइंट पर किडनैप, फिर हत्या; नहर में मिली लाश

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड