अपडेटेड 27 March 2026 at 08:37 IST

49 साल का इंतजार हुआ खत्म, Dhurandhar 2 ने पलटी इस सीनियर एक्टर की किस्मत, बोले- अब मैं स्टार बन गया

Dhurandhar 2: वैसे तो ‘धुरंधर 2’ के कई किरदारों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है लेकिन एक किरदार ऐसा भी है जिसने क्लाइमैक्स में गर्दा काट दिया।

Rakesh Bedi in Dhurandhar 2 | Image: instagram

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ में चुन-चुनकर कलाकारों को साइन किया गया था। देखा जाए तो इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने इससे जुड़े हर एक कलाकार की जिंदगी बदल दी। उन्हें भारतीय सिनेमा का इतिहास रचने का मौका मिला। वैसे तो ‘धुरंधर 2’ के कई किरदारों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है लेकिन एक किरदार ऐसा भी है जिसने क्लाइमैक्स में गर्दा काट दिया। 

आप समझ तो गए ही होंगे, हम राकेश बेदी (Rakesh Bedi) की बात कर रहे हैं। राकेश ने ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स में पाकिस्तान के पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार निभाया था जो असल में एक हिंदुस्तानी एजेंट निकलता है।

‘धुरंधर’ से पलटी राकेश बेदी की किस्मत

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के मुताबिक, जब राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से कहा कि 49 साल काम करने के बाद उन्होंने कभी खुद को इतना स्टार महसूस नहीं किया जितना अब कर रहे हैं, तो उस समय उनकी आंखों में आंसू थे।

ये आंसू 50 साल की मेहनत और लगन का नतीजा था जिसमें राकेश बेदी ने बिना हौसला हारे खुद को कभी टीवी तो कभी फिल्मों में साबित किया। वो हमेशा से ही यही थे लेकिन हमने अब नोटिस किया। उनके माता-पिता की ख्वाहिश थी कि उनका बेटा इंजीनियर बने लेकिन राकेश का मन तो थिएटर में बसा था। जब वो IIT एंट्रेंस एग्जाम देने गए तो तभी पेपर को देखकर सोच लिया था कि अगर उन्होंने अब कुछ नहीं किया, तो कभी नहीं कर पाएंगे। 

सपोर्टिंग रोल से साबित किया हुनर

राकेश बेदी को एक्टिंग में ही करियर बनाना था। उन्होंने FTII से अपने एक्टिंग हुनर को निखारा और अपनी किस्मत आजमाने मुंबई चले गए। थिएटर से गुजारा करना मुश्किल था, तो उन्होंने हर तरह के छोटे-मोटे सपोर्टिंग रोल लेने शुरू कर दिए। इसी के साथ, राकेश को 150-200 फिल्मों में छोटे-मोटे मजेदार किरदारों में देखा गया चाहे वो 'ये जो है जिंदगी' हो या 'श्रीमान श्रीमती'। 

आदित्य धर की ‘उरी’ से बदला गेम

जब आदित्य धर फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ बना रहे थे, तब वो एक पाकिस्तानी ISI अफसर के रोल में एक कॉमिक एक्टर को कास्ट करना चाहते थे। तब उनके जेहन में राकेश बेदी का नाम आया। वो उनके काम से इतना इंप्रेस हुए कि उन्हें ‘धुरंधर’ में भी काम ऑफर कर डाला। आदित्य ने कहा कि इस रोल को राकेश के अलावा और कोई नहीं निभा सकता। जमील जमाली के रोल के लिए राकेश ने बहुत मेहनत की। उन्होंने कराची के कई राजनेताओं को समझा और खुद को ऐसे तैयार किया कि बड़े पर्दे पर उन्हें देख फैंस हैरान रह गए। 

आज जब ‘धुरंधर 2’ आए दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, तो 71 साल के राकेश बेदी को वो सबकुछ मिल रहा है जिसके लिए उन्होंने 49 साल का लंबा इंतजार किया और जिसके वो हमेशा से हकदार थे। 

ये भी पढे़ंः Border 2 OTT Verdict: थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर भी सनी देओल की दहाड़, पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रही ‘बॉर्डर 2’

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 08:37 IST