अपडेटेड 26 March 2026 at 07:32 IST
Border 2 OTT Verdict: थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर भी सनी देओल की दहाड़, पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रही 'बॉर्डर 2'
Border 2 OTT Verdict: 'बॉर्डर 2' 20 मार्च 2026 को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तबसे ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर छाई हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Border 2 OTT Verdict: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' इस साल की पहली हिट बॉलीवुड फिल्म है। बड़े पर्दे पर तो फिल्म सुपरहिट रही ही, अब ओटीटी पर भी उसका धमाल देखने के लिए मिल रहा है।
'बॉर्डर 2' 20 मार्च 2026 को ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तबसे ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर छाई हुई है। बता दें कि 'बॉर्डर 2' अपने पहले ही हफ्ते में 3.3 मिलियन व्यूज के साथ 2026 की टॉप 5 डेब्यू फिल्मों में शामिल हो गई है।
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही 'बॉर्डर 2'
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड 450 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। बडे़ पर्दे पर धमाका मचाने के बाद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। आज भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जा रही टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
16-22 मार्च 2026 के नेटफ्लिक्स के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले हफ्ते में 11.1 मिलियन व्यूइंग घंटों के मुकाबले नेटफ्लिक्स पर 3.3 मिलियन की व्यूअरशिप हासिल कर ली है। इसी के साथ, फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 गैर-अंग्रेजी फिल्मों की ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया, जिस पर ‘मेड इन कोरिया’ का दबदबा है।
Advertisement
विदेशों में भी पसंद की जा रही 'बॉर्डर 2'
भारत ही नहीं, फिल्म 'बॉर्डर 2' भारत से बाहर भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। मॉरीशस में भी फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और बांग्लादेश, बहरीन, कुवैत, श्रीलंका, मालदीव, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, न्यूजीलैंड, केन्या और नाइजीरिया सहित कई देशों में नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंडिंग चार्ट में है।
यहां देखिए 2026 में नेटफ्लिक्स पर टॉप 5 भारतीय फिल्मों की ओपनिंग वीक व्यूअरशिप-
Advertisement
- धुरंधर: 7.6 मिलियन
- तेरे इश्क में: 3.8 मिलियन
- दे दे प्यार दे 2: 3.5 मिलियन
- हक: 3.4 मिलियन
- बॉर्डर 2: 3.3 मिलियन
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 March 2026 at 07:32 IST