अपडेटेड 23 February 2026 at 20:11 IST

Rajpal Yadav: पहले भतीजी की शादी में लगाए ठुमके, अब सेट पर लौटे राजपाल यादव, शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को हाल ही में 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया है। अब एक्टर फिल्म सेट पर लौट आए हैं।

Rajpal Yadav | Image: instagram

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को इन दिनों जिंदगी में काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है, फिर भी उनके चेहरे की मुस्कान गायब नहीं हुई है। उन्हें हाल ही में 9 करोड़ कर्ज और चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया है। उन्हें 16 फरवरी को अंतरिम जमानत दी गई थी। अब एक्टर फिल्म सेट पर लौट आए हैं।

राजपाल यादव जेल से रिहा होते ही सबसे पहले शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे जहां से उनके डांस करने के वीडियो खूब वायरल हुए। अब वो मुंबई लौट आए हैं जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

जेल से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव 

राजपाल यादव ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया है जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- “थोड़ा सा अंजन, थोड़ा सा मनोरंजन, यही तो जिंदगी का परफेक्ट बैलेंस है #vanityvichaar"

वीडियो में राजपाल ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद और फैंस के प्यार की बदौलत वो काम पर लौट चुके हैं। उन्होंने सिनेमा में अपने 30 साल के सफर का भी जिक्र किया। वो 30 जून 1997 को पहली बार मुंबई आए थे और 13 जुलाई 1997 को पहली बार पुणे में दूरदर्शन के शो 'स्वराज' के सेट पर एक्शन सुनने का सौभाग्य मिला था। एक्टर ने कहा कि अगले साल उन्हें इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो जाएंगे। 

राजपाल यादव का फैंस से वादा

राजपाल ने कहा कि आंधी और तूफान में भी मुंबई की सरजमीं पर जैसे 13 जुलाई 1997 को वो मेकअप कराने के लिए बैठे थे, अब लगभग 30 साल बाद भी वो मेकअप के लिए बैठे चले जा रहे हैं और उन्हें वैनिटी मिलती चली जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो इसी तरह हर प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे। 

ये भी पढ़ेंः Rajpal Yadav: 'हम शुक्रगुजार...', तिहाड़ जेल में कैसे कटे राजपाल यादव के दिन? सुबह उठते ही करते थे ये काम; एक्टर की पत्नी ने क्यों जताया आभार?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 20:11 IST