अपडेटेड 21 February 2026 at 07:24 IST
Rajpal Yadav: 'हम शुक्रगुजार...', तिहाड़ जेल में कैसे कटे राजपाल यादव के दिन? सुबह उठते ही करते थे ये काम; एक्टर की पत्नी ने क्यों जताया आभार?
कॉमेडियन राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है। 12 दिन तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद एक्टर ने बताया कि उनके दिन वहां कैसे कटे। साथ ही उन्होंने जेल से बाहर आकर परिवार संग बिताए समय के लिए आभार व्यक्त किया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rajpal Yadav: मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव 12 दिन जेल में बिताने के बाद अंतरिम जमानत पर बाहर आए। उन्होंने 5 फरवरी को चेक बाउंस मामले में कर्ज की बकाया राशि न चुका पाने के कारण तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। अब एक्टर ने अपनी जेल यात्रा के बारे में खुलकर बात की, साथ ही सलाखों के पीछे बिताए जिंदगी के सबसे मुश्किल समय को भी बयां किया।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने परिवार से दूरी और जेल की दिनचर्या पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई खत्म होने से अभी बहुत दूर है। उनकी पत्नी राधा यादव कहती हैं कि यह मामला कई सालों से चल रहा है। मेरा मानना है इसे इसे कानूनी तरीके से ही संभालना सही था। सभी मुमकिन कानूनी और सम्मानजनक विकल्प देखा गया। कभी-कभी हल सिर्फ इच्छानुसार नहीं होता, बल्कि समय पर भी निर्भर करता है।
राजपाल यादव जेल में सुबह उठकर करते थे ये काम
वहीं एक्टर ने जेल में बिताए कठिन समय को याद कर कहा, 'अपने परिवार से दूर रहना सबसे मुश्किल पार्ट था। इसके अलावा मैंने दिनचर्या अपना ली थी। मैं जल्दी उठ जाता था और सांस लेने की एक्सरसाइज करता था और मेंटल बैलेंस बनाए रखने पर ध्यान देने की कोशिश करता था।'
'परिवार के साथ समय गुजारने के लिए शुक्रगुजार'
राजपाल यादव ने कहा कि रिहाई के बाद मैं सीधे शाहजहांपुर में भतीजी की शादी अटेंड करने गया। इस दौरान में परिवार के साथ होने के लिए शुक्रगुजार था। उन्होंने कहा, 'मुझे जो प्यार मिला उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। इस कठिन वक्त में मेरे साथ सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा था। मेरे जैसे के लिए सबसे ज्यादा सम्मान, समय और मुझे सुने जाना मायने रखती है।'
Advertisement
अदालत के हर निर्देश का पालन करूंगा- राजपाल
उन्होंने आगे कहा, ' मैं अदालत का सम्मान करता रहूंगा और हर निर्देश का पालन करूंगा। शुरू से ही मैंने शुरू से ही ये रुख अपनाया है। मैं कानूनी प्रक्रिया को अपना काम करने दूंगा। काम के शेड्यूल में भले ही थोड़े समय का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन मैं धीरे-धीरे और जिम्मेदारी के साथ फिर से काम शुरू करूंगा। एक्टिंग सालों से मेरी जिंदगी रही है और इसके लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।'
वहीं राजपाल की पत्नी विनम्र होकर राधा कहती हैं, 'जब समर्थन मिलता है तो उसे शुक्रगुजार होकर लिया जाता है। कई लोगों ने चिंता जाहिर की और मदद के लिए हिम्मत से हाथ बढ़ाया। हम हर काम के लिए शुक्रगुजार हैं।'
Advertisement
18 मार्च को अगली सुनवाई
बता दें कि राजपाल यादव की सजा पर 18 मार्च तक के लिए अंतरिम रोक लगाई गई है। उन्हें 1 लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही राशि की एक श्योरिटी देने का निर्देश दिया गया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 07:24 IST