अपडेटेड 12 February 2026 at 13:37 IST

VIDEO: राजपाल यादव पर आई मुसीबत का प्रेमानंद महाराज को पहले ही हो गया था आभास? मुसीबत और दुख का जिक्र कर दी थी ये नसीहत

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ में बंद है। इस बीच उनका एक पिछले साल का वीडियो वायरल हो रहा है, जब वो प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Premanand Maharaj and Rajpal Yadav | Image: yt/grab

Premanand Maharaj Rajpal Yadav: कॉमेडी से सभी को लोटपोट करने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वो चेक बाउंस मामले में तिहाड़ में सलाखों के पीछे हैं। 9 करोड़ की बड़ी रकम नहीं चुका पाने के कारण उन्हें सरेंडर करना पड़ा।

इस मुश्किल घड़ी में पूरी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी नजर आ रही है। कई सितारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इनमें सोनू सूद, सलमान खान, गुरमीत चौधरी, गुरु रंधाना, मीका सिंह, निरहुआ जैसे स्टार शामिल हैं। सेलेब्स के अलावा जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव भी उनकी मदद को आगे आए हैं। 

प्रेमानंद महाराज को पहले ही हो गया था आभास?

इन सबके बीच राजपाल यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जब वो प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है। लोगों का कहना है कि शायद प्रेमानंद महाराज को पहले ही आभास हो गया था कि राजपाल यादव की जिंदगी में ऐसा समय आने वाला है।

जब प्रेमानंद महाराज से मिले थे एक्टर

दरअसल, राजपाल यादव दिसंबर के महीने में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने महाराज से दिल खोलकर बात की थी। यही नहीं, उन्होंने अपनी कॉमेडी की प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया था। इसका असर देखने को भी मिला, जब महाराज खिलखिलाकर हंस पड़े थे। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने जिंदगी की सच्चाई से जुड़ी कुछ ऐसी बात कह दी थी, जो शायद तब किसी के पल्ले नहीं पड़ी।

अपनों से बिछड़ना पड़ता है- प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज ने राजपाल यादव के साथ जीवन को लेकर गहनता से बात की थी। उन्होंने कहा था, 'जीवन का असली फायदा यही है कि मन भगवान से जुड़ा रहे। जीवन में कभी-कभी विपत्तियां आती है, कभी-कभी दुख आते हैं, कभी-कभी अपनों से बिछड़ना पड़ता है। ऐसी भी परिस्थितियां आ जाती हैं कि जीना मुश्किल हो जाता है। आर्थिक समस्या, व्यवहारिक समस्या... हमारी उन समस्याओं के समय अगर कोई संभाल सकता है तो वो सिर्फ भगवान ही है।'

दुख-मुसीबत से लड़ना सीखो- प्रेमानंद महाराज

उन्होंने आगे कहा था, 'इंसान तो तब ही पूछता है जब आप एकदम भले-चंगे और खुशहाल स्थिति में रहेंगे। अगर कभी समस्या में फंस गए तो आपसे किनारा कर लेंगे। समस्याओं में सिर्फ भगवान साथ देते हैं। हर दुख-मुसीबत और परेशानी से लड़ना सीखो। हारना नहीं है।'

राजपाल यादव ने क्या कहा था?

वहीं राजपाल यादव ने कहा था, 'शास्त्र ठीक कहता है और ईश्वर है। आपको देखकर साबित हो गया कि ईश्वर है। मैं बहुत कुछ कहना चाहता था, लेकिन आपको देखकर कुछ बोल ही नहीं पा रहा हूं।'

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे कॉमेडियन राजपाल यादव, ऐसा क्या बोले कि खिलखिलाकर हंस पड़े गुरु जी? VIDEO VIRAL


 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 13:37 IST