अपडेटेड 16 February 2026 at 18:08 IST

Rajkummar Rao Look: झड़ गए बाल, घट गया वजन...राजकुमार राव का नया लुक देख फैंस हैरान, सामने आई सच्चाई

Rajkummar Rao New Look: राजकुमार राव का नया लुक काफी वायरल हो रहा है, अब एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बदले हुए लुक की सच्चाई बता दी है।

Follow :  
×

Share


Rajkummar Rao New Look | Image: instagram

Rajkummar Rao New Look: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उनका नया लुक देखने को मिला है, जिसमें वह पूरी तरह से बदले हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें राजकुमार पहले से अलग अंदाज में नजर आए। फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। सिर पर कम बाल और बढ़ा हुआ वजन देखकर सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई है। अब खुद एक्टर ने इस बदलाव की असली वजह बता दी है। आइए आपको भी बताते हैं कि क्या है एक्टर के बदले हुए लुक की वजह।

इवेंट में बदला-बदला अंदाज

राजकुमार राव मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की एक शॉर्ट फिल्म इवेंट में शामिल नजर आए थे। रेड कारपेट पर उन्होंने ब्लैक शर्ट और जींस में सिंपल लुक में पोज दिए थे। हालांकि इस दौरान उनका वजन पहले से ज्यादा नजर आया था और उनके बाल भी छोटे व कम दिखे। यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में चिंता जतानी शुरू कर दी। कई लोगों ने पूछा कि क्या एक्टर किसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो कुछ ने उनकी हेल्थ को लेकर सवाल उठाए।

बड़े ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर एक्टर ने किया खुलासा

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा कर दिया है कि उन्होंने अपनी अपकमिंग बायोपिक ‘निकम’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में वह फेमस लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार में ढलने के लिए एक्टर ने करीब 9 से 10 किलो वजन बढ़ाया और अपने बालों का लुक भी बदला है। एक्टर ने बताया है कि वह मेकअप या प्रोस्थेटिक्स के बजाय मेहनत से अपने कैरेक्टर में नेचुरली ढलना पसंद करते हैं। ‘निकम’ के लिए उन्होंने पिज्जा, मिठाइयां, आलू पराठे और बिरयानी खाकर वजन बढ़ाया और ग्लैमरस मेकअप से दूरी बनाकर रखी है।

किरदार के लिए पहले भी खुद को किया था चेंज

राजकुमार ने अपने फैंस को इस बात को भी याद दिलाया कि उन्होंने ‘ट्रैप्ड’ के लिए वजन घटाया था, ‘बोस’ में अलग लुक अपनाया था और ‘श्रीकांत’ की शूटिंग के दौरान किरदार में पूरी तरह डूब गए थे। उनके मुताबिक उनकी असली पहचान उनकी कला है और वह हर किरदार के लिए खुद को पूरी तरह बदलने से पीछे नहीं हटते हैं।

अब बनेंगे ‘दादा’

‘निकम’ के बाद अब राजकुमार राव भारत के एक्स क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त है बढ़े हुए वजन को कम करने और गांगुली के अंदाज में ढलने का है। उन्होंने फैंस से इस बात का भी वादा किया कि वह अपने काम से उन्हें लगातार जोड़े रखेंगे।

यह भी पढ़ें: विजय और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख तय? VIRAL कार्ड की क्या सच्चाई

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 17:41 IST