Rajesh Sharma: कीड़ा काटने से नहीं...इस वजह से एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी थी तबीयत; खुद किया हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा
बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजेश शर्मा ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह अफवाह तेज थी कि हैदराबाद में सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान किसी जहरीले कीड़े के काटने से राजेश शर्मा की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा ने हाल ही में अपने अस्पताल में भर्ती होने को लेकर उड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पिछले कुछ समय से यह खबर चर्चा में थी कि हैदराबाद में सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनकी जान पर बन आई थी। राजेश शर्मा ने इन सभी मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हुए फर्जी बताया है।
प्रभास और 'फौजी' की टीम का नहीं कोई दोष
एक्टर ने स्पष्ट किया कि 'फौजी' के सेट पर उनके साथ ऐसा कोई भी हादसा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रभास और फिल्म की पूरी यूनिट का व्यवहार बहुत अच्छा है, और इस घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल गलत है। हैदराबाद में शूटिंग के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। दरअसल, शूटिंग खत्म करके कोलकाता लौटने के एक-दो दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
सुदीपा चटर्जी की पोस्ट पर दी सफाई
जुलाई में टीवी होस्ट और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने एक प्रेस नोट शेयर कर दावा किया था कि रामोजी फिल्म सिटी की झाड़ियों में राजेश को जहरीली कीड़े ने काटा है। इस पर राजेश ने अपनी दोस्त सुदीपा का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने घबराहट और चिंता के कारण वह पोस्ट किया था, क्योंकि उन्हें किसी ने गलत जानकारी दे दी थी। फिलहाल एक्टर का इलाज पूरा हो चुका है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक हफ्ते के भीतर वे दोबारा काम पर लौट आएंगे।
जल्द दिखेंगे फिल्म'हैवान' में
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजेश शर्मा जल्द ही प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सैयामी खेर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ, प्रभास 'फौजी' के साथ-साथ संदीप रेड्डी वांगा की बहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' पर भी काम कर रहे हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 September 2026 at 09:26 IST