Raja Shivaji BO Collection: 14 दिनों बाद भी 100 करोड़ से दूर ‘राजा शिवाजी’, रितेश देशमुख की फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए 14 दिन बीत गए हैं। लेकिन इस फिल्म की कमाई अभी तक भी 100 करोड़ के क्लब में नहीं पहुंच पाई है और अब बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

Follow :  
×

Share


Raja Shivaji Box Office Collection Day 14 | Image: YouTube

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं कर पाई है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नजर आई

14वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 मई यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म ने भारत में करीब 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खास बात यह रही कि बुधवार को भी फिल्म की कमाई 1.90 करोड़ रुपये ही थी। यानी लगातार दो दिनों में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला।

दो हफ्तों में कितना हुआ टोटल कलेक्शन

‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 24.30 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ अब फिल्म की कुल कमाई 76.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बावजूद इसके फिल्म अभी भी 100 करोड़ क्लब से काफी दूर दिखाई दे रही है।

मराठी भाषा में बेहतर प्रदर्शन

फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म को मराठी भाषा में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हिंदी वर्जन ने 14 दिनों में 22.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि मराठी भाषा में फिल्म की कमाई 54.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

ऑक्यूपेंसी में भी दिखा फर्क

मराठी भाषा में फिल्म की ऑक्यूपेंसी हिंदी के मुकाबले बेहतर रही। मराठी शोज में सुबह 7.43 प्रतिशत, दोपहर 17 प्रतिशत और शाम के शोज में 16.71 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वहीं हिंदी भाषा में सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 4.08 प्रतिशत रही। दोपहर के शोज में 10.08 प्रतिशत और शाम के शोज में 14 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

फिल्म में दिखे कई बड़े सितारे

‘राजा शिवाजी’ में एक्टिंग के साथ-साथ रितेश देशमुख ने निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, भाग्यश्री, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरीदा खान, सलमान खान और विद्या बालन जैसे कलाकार नजर आए हैं। 

यह भी पढ़ें: पेट की गर्मी का काल है बेल का शरबत, भीषण गर्मी में बॉडी को करेगा नैचुरली

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 14 May 2026 at 23:40 IST