अपडेटेड 11 April 2025 at 14:59 IST

Raid 2: दिल और दिमाग पर चढ़ा तमन्ना भाटिया का 'नशा'... 'आज की रात' के बाद नए आइटम नंबर में अदाएं देख फैंस हुए मदहोश; VIDEO

तमन्ना भाटिया का नया आइटम सॉन्ग सुनकर फैंस झूम उठे हैं। वहीं लोग जमकर उनकी अदाओं और एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


tamannaah bhatia item number in raid 2 | Image: Instagram

Tamannaah Bhatia Raid 2 Song: 'स्त्री 2' में 'आज की रात...' में अपनी दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली तमन्ना भाटिया नए आइटम सॉन्ग के साथ लौट आई हैं। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 का गाना रिलीज हुई है, जिसमें तमन्ना सिजलिंग डांस मूव्स से आग लगाती नजर आ रही हैं। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

फिल्म में अमय पटनायक बनकर अजय देवगन फिर लौट रहे हैं। 'रेड' फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में आया था। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद से ही अजय के फैंस रेड 2 के इंतजार में थे। 7 सालों के बाद इसका दूसरा पार्ट आ रहा है।

रेड 2 का आइटम सॉन्ग 'नशा' रिलीज

रेड 2 की रिलीज से पहले आज 11 अप्रैल को मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक 'नशा' रिलीज किया। आइटम सॉन्ग में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने शानदार डांस से फिर धमाल मचाती नजर आ रही हैं। सॉन्ग में उनके मूव्स और एक्सप्रेशन्स से हर किसी को मदहोश कर रही हैं। गाना आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर गाने के एक क्लिप को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, "ये नशा कभी ना उतरे, हर दिल की एक ही तमन्ना!"

2:56 मिनट के इस सॉन्ग जानी ने लिखा गया है। वहीं, इसे जैस्मीन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमनथो मुखर्जी ने गाया गया है। इसका संगीत व्हाइट नॉइज कलेक्टिव्स द्वारा दिया गया। पीयूष-शाजिया ने गाने को कोरियोग्राफ किया गया है।

तमन्ना की अदाओं देख फिर मदहोश हुए फैंस

तमन्ना का नया आइटम सॉन्ग सुनकर फैंस झूम उठे हैं। वहीं लोग जमकर उनकी अदाओं और एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "तमन्ना ऑन फायर...।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तमन्ना भाटिया एक बार फिर धमाल मचा रही हैं।" एक और यूजर ने कहा, "वह अपने एक्सप्रेशन्स से सचमुच कमाल कर रही है...।" अन्य यूजर ने कहा, "थिएटर में सच में तापमान बढ़ने वाला है।"

कब रिलीज होगी रेड 2?

रेड 2 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनका रोल नेगिटिव होगा। इनके साथ ही वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर समेत कई स्टार्स रेड 2 का हिस्सा हैं। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस 7 साल बाद रेड का दूसरा पार्ट देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: कैसी रही सनी देओल की 'जाट' की शुरुआत? पहले दिन कमाए इतने करोड़, नहीं छोड़ पाए साउथ फिल्म को पीछे


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 April 2025 at 14:59 IST