एक्टर शरद कपूर विवाद पर राहुल गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, पैसे वापस लेने के दावों से किया इनकार, आरोपों को बताया झूठा
अभिनेता शरद कपूर और समाजसेवी राहुल गुप्ता की मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई मुलाकात इन दिनों चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान होटल के वैलेट पार्किंग क्षेत्र के पास हुई इस मुलाकात में राहुल गुप्ता ने अभिनेता शरद कपूर को आर्थिक सहायता देने की पहल की।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
अभिनेता शरद कपूर और समाजसेवी राहुल गुप्ता की मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई मुलाकात इन दिनों चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान होटल के वैलेट पार्किंग क्षेत्र के पास हुई इस मुलाकात में राहुल गुप्ता ने अभिनेता शरद कपूर को आर्थिक सहायता देने की पहल की। राहुल गुप्ता के अनुसार, उन्होंने यह मदद मानवीय संवेदना और सद्भावना के तहत की थी। उनका कहना है कि मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे किसी व्यक्ति की सहायता करना ही इंसानियत का असली अर्थ है।
राहुल गुप्ता के मुताबिक, शरद कपूर से मुलाकात के दौरान उन्होंने आर्थिक मदद की पेशकश की थी, जिसे अभिनेता ने स्वीकार किया और उनका आभार जताया। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। राहुल का कहना है कि वीडियो शरद कपूर की जानकारी और सहमति से रिकॉर्ड किया गया था।
हेमा चौधरी के आरोपों पर राहुल गुप्ता की प्रतिक्रिया
राहुल गुप्ता ने शरद कपूर की आर्थिक सहायता को लेकर उठ रहे सवालों और हेमा चौधरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तमाम आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अभिनेता की मदद करने की उनकी मंशा पूरी तरह मानवीय थी और ये वास्तविक सहायता था। राहुल के अनुसार, इस मामले को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की जगह तथ्य और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पहले मामले के सभी पहलुओं को समझे और फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। बिना तथ्य के इन अटकलों और अफवाहों को बढ़ावा न दें।
मीडिया और सोशल मीडिया से जिम्मेदारी निभाने की अपील
राहुल गुप्ता ने मीडिया संस्थानों, पत्रकारों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि किसी भी खबर या आरोप को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। उनका कहना है कि आज के डिजिटल दौर में कोई भी वीडियो या जानकारी कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच सकती है। ऐसे में पत्रकारिता की निष्पक्षता, तथ्यों की पुष्टि और किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
विवाद से ऊपर है मानवता का संदेश
राहुल गुप्ता की पिछले दस वर्षों की सामाजिक यात्रा एक सरल लेकिन महत्वपूर्ण संदेश देती है—मानवता, करुणा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता मिलनी चाहिए। विवाद आते-जाते रहते हैं, लेकिन इंसानियत का भाव कभी कम नहीं होना चाहिए।
हेमा चौधरी का आरोप
पिछले दिनों बेजुबान ट्रस्ट चलाने वाली हेमा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह हाल ही में शरद कपूर से मिलकर लौटी हैं और उनकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। हेमा के मुताबिक शरद की मदद के उद्देश्य से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, ताकि फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी परेशानी समझें और मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने दावा किया कि वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन अब तक उनकी मदद के लिए कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कुछ लोग उन्हें लंच के बहाने बाहर ले गए और फिर कैश देकर वीडियो बनवाया और वीडियो बन जाने के बाद पैसे वापस ले लिए।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 26 November 2026 at 08:59 IST