टूटती शादी के बीच प्रीति जिंटा संग IPL मैच देखने पहुंचीं सेलिना जेटली, स्टेडियम से तस्वीरें वायरल, बोलीं- मेरे बुरे समय में भी…

Preity Zinta-Celina Jaitly: सेलिना जेटली को हाल ही में प्रीति जिंटा की टीम को सपोर्ट करते स्टेडियम में देखा गया जब वो पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच देखने पहुंची थीं।

Preity Zinta-Celina Jaitly | Image: instagram

Preity Zinta-Celina Jaitly: एक्ट्रेस सेलिना जेटली पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच, वो प्रीति जिंटा की टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं। दोनों एक्ट्रेस ने मिलकर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच देखा जिसकी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

सेलिना जेटली का अपने पति पीटर हाग से तलाक का केस चल रहा है। इस बीच, वो भारत लौट चुकी हैं और हाल ही में उन्हें IPL मैच का लुत्फ उठाते स्पॉट किया गया। खुद एक्ट्रेस ने भी इस आउटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रीति को ‘बड़े दिल की मालकिन’ करार दिया है।

प्रीति जिंटा संग IPL मैच देखने पहुंचीं सेलिना जेटली

सेलिना ने स्टेडियम से तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “मेरे सबसे बुरे समय में, मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी रोशनी… मेरी प्यारी, मेरी जान, मेरी इकलौती क्वीन, प्रीति जिंटा हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वह कितनी खूबसूरत हैं, कितनी शानदार अदाकारा हैं, लेकिन उनका दिल भी उतना ही खूबसूरत और शानदार है जितना कि वह बाहर से दिखती हैं”।

सेलिना जेटली ने प्रीति जिंटा को जमकर सराहा

उन्होंने आगे लिखा- “प्रीति… वो इकलौती क्वीन जो किंग्स की मालकिन हैं। पंजाब किंग्स… एक ऐसी महिला जिसने न सिर्फ सिनेमा में, न सिर्फ खेल जगत में, बल्कि लाखों दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। कल रात उनके साथ खड़े होकर और अपनी टीम पंजाब किंग्स के प्रति उनके प्यार, उनकी स्पिरिट और जुनून और टीम का हौसला बढ़ाते देख मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ”।

सेलिना और प्रीति के साथ कल का मैच देखने के लिए एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा, कंपोजर साजिद, प्रीति के पति जीन गुडइनफ और कर्नल दीपांकर जिंटा भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘स्पोर्ट्स जीत और हार का खेल है… इसीलिए तो इसे खेल कहते हैं। और इस खेल का हमने भरपूर आनंद लिया’।

फैंस दोनों एक्ट्रेस को एक ही फ्रेम में देखकर खुश हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिए प्यार बरसा रहे हैं। बहुत से फैंस ने इस मुश्किल समय में सेलिना को मुस्कुराते देख राहत की सांस भी ली है। 

ये भी पढे़ंः मौनी रॉय से शादी नहीं करना चाहते थे सूरज? एक्ट्रेस के अल्टीमेटम के बाद लिए सात फेरे, तलाक के बाद पुराना बयान वायरल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 May 2026 at 22:10 IST